सांसद पप्पू यादव का जन्मदिन मना

सीतामढ़ी : जन अधिकार पार्टी(लोकतांत्रिक) की जिला इकाई के तत्वावधान में शनिवार को नगर के गांधी मैदान स्थित कर्पूरी आश्रम में पार्टी के राष्ट्रीय संरक्षक सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव का 49 वां जन्मदिन मनाया गया. इस अवसर पर उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने केक काटा एवं मिठाइयां बांटीं. कार्यकर्ताओं ने श्री यादव की […]

सीतामढ़ी : जन अधिकार पार्टी(लोकतांत्रिक) की जिला इकाई के तत्वावधान में शनिवार को नगर के गांधी मैदान स्थित कर्पूरी आश्रम में पार्टी के राष्ट्रीय संरक्षक सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव का 49 वां जन्मदिन मनाया गया. इस अवसर पर उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने केक काटा एवं मिठाइयां बांटीं. कार्यकर्ताओं ने श्री यादव की दीघार्यु होने की कामना की.

नेताओं ने नगर के श्रद्धानंद अनाथालय में जाकर अनाथ बच्चों के बीच फल, केक एवं मिठाइयों का वितरण किया. समारोह की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मो अली खां ने की.

मौके पर प्रदेश महासचिव कौशल किशोर यादव, अवध किशोर यादव, दिलीप खिरहर, मनोज कुमार, सरिता यादव, रजनीश यादव, अलाउद्दीन अंसारी, सर्वोतम आनंद, सुजीत यादव, कुंदन यादव, मुखिया संजय कुमार, प्रेम कुमार यादव, रत्नेश यादव समेत दर्जनों लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >