फर्जी शिक्षक हुआ बरखास्त

सीतामढ़ी : बथनाहा प्रखंड के मवि, धुमहा के शिक्षक राम विनोद राम की नौकरी चली गयी. उनका नियोजन अवैध था. डीइओ के पत्र के आलोक में बीडीओ ई विनय कुमार सिंह ने शिक्षक का नियोजन रद्द करने की कार्रवाई की है. नियोजन से वंचित प्रखंड के हर्रि दुलारपुर गांव के विश्वनाथ पासवान की शिकायत पर […]

सीतामढ़ी : बथनाहा प्रखंड के मवि, धुमहा के शिक्षक राम विनोद राम की नौकरी चली गयी. उनका नियोजन अवैध था. डीइओ के पत्र के आलोक में बीडीओ ई विनय कुमार सिंह ने शिक्षक का नियोजन रद्द करने की कार्रवाई की है. नियोजन से वंचित प्रखंड के हर्रि दुलारपुर गांव के विश्वनाथ पासवान की शिकायत पर उक्त कार्रवाई की गयी है.

क्या है पूरा मामला : प्रखंड शिक्षक के रूप में नियोजन के लिए विश्वनाथ पासवान व राम विनोद राम ने आवेदन किया था. कम मेधा अंक रहने के बावजूद राम विनोद राम का नियोजन कर दिया गया था और अधिक मेधा अंक रहने के बावजूद श्री पासवान नियोजन से वंचित रह गये थे. यह बात वर्ष-2014-15 की है. श्री पासवान ने डीएम के जनता दरबार में शिकायत की. मामला डीइओ के पास पहुंचा. बथनाहा बीडीओ व बीइओ से जांच रिपोर्ट तलब की गयी. दोनों की रिपोर्ट की समीक्षा के बाद डीइओ ने पाया कि श्री राम का नियोजन गलत तरीके से कर दिया गया था. मेधा सूची का प्रकाशन किया गया था. उसी सूची में विभागीय गलती हो गयी थी.
इस गलती की ओर श्री राम ने विभाग का ध्यान आकृष्ट कराया और उसका नाजायज लाभ उठाकर अपना नियोजन करा लिया. जांच में मामले की पुष्टि होने के बाद डीइओ ने बीडीओ को लिखा और श्री राम का नियोजन रद्द कर दिया गया.
डीइओ ने बीडीओ को नियमानुसार आगे की कार्रवाई करने को कहा है. बीडीओ ई विनय कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार को नियोजन रद्द कर दिया गया.
विभागीय गलती का लाभ उठाकर करा लिया था नियोजन
नियोजन से वंचित अभ्यर्थी की शिकायत सच निकली
डीइओ के पत्र के आलोक में बीडीओ ने की कार्रवाई
बैरगनिया>> शराब के साथ महिला गिरफ्तार
स्थानीय थाने की पुलिस ने बुधवार की शाम पचटकी राम गांव के सब्जी चौक पोखर से समीप छापेमारी कर नेपाली शराब के साथ एक महिला कारोबारी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार एतवरिया देवी गांव के हीं भेरथी राम की पत्नी है. थानाध्यक्ष राजीव कुमार तिवारी ने गुरुवार को बताया कि उसके पास से झोला में रखा 30 बोतल नेपाली सौंफी बरामद किया गया है. दारोगा राजकुमार हरिजन ने उक्त कार्रवाई की है.
महिला अपने पति के साथ धंधे को अंजाम दे रही थी. प्राथमिकी दर्ज करने के उपरांत महिला को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >