अब बिजली आपूर्ति में होगा इजाफा : विधायक

पुपरी : स्थानीय पावर सब स्टेशन में विधायक सैयद अबू दोज़ाना ने 10 एमवीए का पावर ट्रांसफार्मर का उद्घाटन स्विच दबा कर किया. कहा कि काफी दिनों से यहां की विद्युत चरमरायी हुई थी. अब इस पावर सब स्टेशन की क्षमता 10 से 12 मेगावाट हो गई है. जल्द हीं पुपरी अनुमंडल क्षेत्र में भरपूर […]

पुपरी : स्थानीय पावर सब स्टेशन में विधायक सैयद अबू दोज़ाना ने 10 एमवीए का पावर ट्रांसफार्मर का उद्घाटन स्विच दबा कर किया. कहा कि काफी दिनों से यहां की विद्युत चरमरायी हुई थी. अब इस पावर सब स्टेशन की क्षमता 10 से 12 मेगावाट हो गई है. जल्द हीं पुपरी अनुमंडल क्षेत्र में भरपूर बिजली मुहैया करायी जायेगी.

अब तक कम छमता वाले ट्रांसफार्मर के चलते कम बिजली मुहैया करायी जा रही थी, पर अब 10 एमवीए का ट्रांसफॉर्मर लग जाने से बिजली सुविधा में इजाफा होगा. पुपरी फीडर 5 एमवीए से चलेगा,10 एमवीए से भदीयन व बाजपट्टी फीडर चलेगा. मौके पर विधायक प्रतिनिधि इमरान वद्दू, सहायक विद्युत अभियंता हिमांशु शेखर, कनीय विद्युत अभियंता संतोष कुमार, गोदरेज के रमेश कुमार, जफरुल्लाह, मोतिउर रहमान, इसरारुल हक पप्पू, अंजुम, मोहम्मद मुर्तुजा, रमेश कुमार व अरुण कुमार समेत अन्य मौजूद थे.

प्रत्येक पंचायत में बनें हित चिंतक : सीतामढ़ी : विश्व हिंदू परिषद् एवं बजरंग दल की संयुक्त बैठक शनिवार को विहिप जिलाध्यक्ष आलोक कुमार की अध्यक्षता में हुई. हित चिंतक अभियान की समाप्ति पर आयोजित उक्त बैठक को संबोधित करते हुए जीत बहादुर सिंह ने कहा कि आज प्रत्येक पंचायत में हिंदू हित चिंतक बनने की आवश्यकता है. बजरंग दल के जिला संयोजक रंजन कुमार सिंह ने कहा कि प्रत्येक वर्ष हित चिंतक अभियान में हजारों कार्यकर्ता तैयार रहेंगे. देश की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा करते हुए कहा कि हिंदू संगठन के खाते में राम मंदिर सबसे उपर है. बैठक का संचालन विहिप के जिला मंत्री अरविंद कुमार झा ने किया. मौके पर श्याम बाबू सिंह, दिग्विजय सिंह, शंभु शौर्य, अशोक सिंह, संतोष कुमार यादव, रौशन कुमार, छोटू यादव, सच्चिदानंद सिंह, अशोक यादव, सरोज यादव, प्रेम शर्मा, प्रेम यादव, पशुपति सर्राफ, सुजीत कुमार, सनोज यादव समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >