रून्नीसैदपुर : नक्सल प्रभावित रून्नीसैदपुर प्रखंड के बच्चों व युवाओं में आपसी प्रेम व भाईचारे की भावना जागृत करने व देशभक्ति का जज्बा भरने के उद्देश्य से एसएसबी द्वारा चलाये जा रहे सामाजिक चेतना अभियान के तहत आयोजित वॉलीवॉल टूर्नामेंट का समापन गुरुवार को हुआ. रामदौन उच्च विद्यालय मोरसण्ड के प्रांगण में संपन्न तीन दिवसीय टूर्नामेंट का आयोजन एसएसबी की 27 वीं वाहिनी के एफ वटालियन रून्नीसैदपुर कैंप की ओर से किया गया था. फाइनल मैच सरस्वती पुस्तकालय रामपुर, डीएवी की टीम के बीच खेला गया. मैच डीएवी ने जीत ली. मयंक गौरव को मैन ऑफ द सिरिज का पुरस्कार दिया गया.
टूर्नामेंट के विजेता रहे डीएवी के कप्तान सौरभ कुमार को मुख्य अतिथि एसएसबी 27 वीं वाहिनी के द्वितीय कमाण्डेन्ट मधुकर अमिताभ ने कप प्रदान किया. उप कमांडेंट जय प्रकाश व आलोक कुमार द्वारा द्वितीय स्थान पर रहे रामपुर की टीम को कप दिया गया. ज्ञानभारती के डायरेक्टर रामभद्र व डीएवी की प्राचार्या डॉ पूनम शर्मा व जिप सदस्य रूब्बी कुमारी के प्रतिनिधि ओमभारती ने दोनों टीम के सभी खिलाड़ियों को मेडल व खेल का पोषाक भेंट कर पुरस्कृत किया. डीएवी की छात्राओं ने अतिथियों के स्वागत में ‘है तन मन पुलकित आज बड़े उत्साह हमारे हैं, है परम् भाग्य जो आज यहां श्री मान पधारे हैं’ स्वागत गान प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया. कार्यक्रम के आयोजन का जिम्मेदारी संभाल रहे स्थानीय कैम्प के कम्पनी कमांडर इंस्पेक्टर अमित कुमार सिंह, एस आई विक्रम चौहान ने कार्यक्रम की सफलता में कुशलता पूर्वक अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन किया ।राजन कुमार सिंह, राजाराम, पशुपति कुमार, समेत अन्य स्थानीय खेल प्रेमियों का भी टूर्नामेंट की सफलता पूर्वक आयोजन में उल्लेखनीय योगदान रहा.
