एटीएम से दो हजार का निकला जाली नोट!

डुमरा : डुमरा के सिमरा चौक स्थित एसबीआइ के एटीएम से दो हजार रुपये का एक जाली नोट निकलने का मामला सामने आया है. मंगलवार को जाली नोट को लेकर लगमा निवासी पंकज कुमार ने शाखा प्रबंधक व डुमरा थाने में अलग-अलग आवेदन देकर शिकायत की है. बताया है कि 11 दिसंबर को करीब तीन […]

डुमरा : डुमरा के सिमरा चौक स्थित एसबीआइ के एटीएम से दो हजार रुपये का एक जाली नोट निकलने का मामला सामने आया है. मंगलवार को जाली नोट को लेकर लगमा निवासी पंकज कुमार ने शाखा प्रबंधक व डुमरा थाने में अलग-अलग आवेदन देकर शिकायत की है. बताया है कि 11 दिसंबर को करीब तीन बजे उसने एटीएम से दो हजार रुपये की निकासी की. दो हजार का एक नोट प्राप्त हुआ, जिसकी संख्या 6 एडब्ल्यू 814314 है.

गांव में पहुंचने पर कुछ लोगों ने उक्त नोट को जाली करार दिया. अगले दिन रविवार होने के कारण इसकी सूचना बैंक को नहीं दे सका. मंगलवार को एसबीआइ के मुख्य प्रबंधक से शिकायत की. उसकी शिकायत पर बैंक द्वारा फिलहाल एटीएम को बंद कर दिया गया है. इस बाबत मुख्य प्रबंधक एसके राव ने बताया कि ग्राहक की शिकायत पर एटीएम को लॉक करने के साथ ही नोट की आपूर्ति करनेवाली एनसीआर नामक एजेंसी को सूचना दे दी गयी है. एजेंसी के आते ही बैंक अधिकारियों

एटीएम से दो
की देख-रेख में एटीएम मशीन की बोल्ट की जांच की जायेगी. जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पायेगी. मामले में जो भी दोषी पाये जायेंगे उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >