बॉर्डर से 440 बोतल शराब जब्त

जब्त शराब में अंगरेजी व सौंफी का बोतल शामिल कुहासा का लाभ उठाकर अन्य तस्कर फरार मेजरगंज/सुरसंड : भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी के 20 वीं व 51 वीं बटालियन के जवानों ने बुधवार को भारी मात्रा में नेपाली शराब बरामद किया है. इस मामले में चार तस्करों को गिरफ्तार किया गया है. एसएसबी 20 […]

जब्त शराब में अंगरेजी व सौंफी का बोतल शामिल

कुहासा का लाभ उठाकर अन्य तस्कर फरार
मेजरगंज/सुरसंड : भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी के 20 वीं व 51 वीं बटालियन के जवानों ने बुधवार को भारी मात्रा में नेपाली शराब बरामद किया है. इस मामले में चार तस्करों को गिरफ्तार किया गया है.
एसएसबी 20 वीं बटालियन के माधोपुर कैंप के जवानों ने अहले सुबह पिलर संख्या-332/16 के समीप मधुकरपुर पथ से 330 बोतल शराब के साथ तीन तस्कर को पकड़ा है. पकड़ाये तस्करों में सहियारा थाना के शाहपुर गांव निवासी प्रमोद सहनी, पंकज महतो एवं मटियार खुर्द गांव निवासी रामबाबू दास शामिल है. कैंप इंचार्ज सब-इंस्पेक्टर मुकेश डबराल ने बताया कि तस्करों के पास से अलग-अलग बोरी में रखा 180 एमएल का 80 बोतल गोल्डेन ओक एवं 300 एमएल का 250 बोतल सौंफी बरामद किया गया है.
सूचना मिली थी कि तस्करों द्वारा नेपाल से भारी मात्रा में शराब का खेप लाया जानेवाला है. सूचना पर तत्काल कांस्टेबुल मदन चकमा, प्रमन इक्का, मनोज कुमार, लक्ष्मण सिंह, रामबाबू खत्री एवं शकील अहमद को नाका लगा कर गश्त करने का निर्देश दिया गया. तीनों को शराब के साथ दबोच लिया गया. कुहासा का लाभ उठा कर उसके अन्य सहयोगी भाग निकले.
आवश्यक प्रक्रिया के बाद तीनों को शराब के साथ उत्पाद विभाग के हवाले कर दिया गया. उधर एसएसबी की 51 वीं बटालियन के जवानों ने धरहरवा बीओपी के समीप 110 बोतल नेपाली सौंफी के साथ एक साइकिल सवार तस्कर को दबोच लिया. पकड़ा गया वंश राय चौधरी बेला थाना के सिरसिया गांव का रहनेवाला है. सुरसंड कैंप इंचार्ज अनिल कुमार ने इसकी पुष्टि की है. साइकिल समेत शराब की अनुमानित कीमत सात हजार आंकी गयी है. कार्रवाई में जवान मेजर कुंदन रजक, अजय काकुरन, लोकेंद्र सिंह एवं वीरेंद्र कुमार शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >