मेजरगंज बीइओ ने अगले आदेश तक प्रधान शिक्षकों के वेतन पर लगायी रोक
प्रधान शिक्षकों को दी विभागीय कार्रवाई की चेतावनी
मामला विद्यालय आंकड़ा संग्रह प्रपत्र व छात्र-छात्रावार आंकड़ा संग्रह प्रपत्र समय पर जमा नहीं करने का
मेजरगंज : मेजरगंज प्रखंड के सभी 55 स्कूलों के प्रधानाध्यापकों का वेतन बंद कर दिया गया है. शिक्षकों के वेतन भुगतान पर अगले आदेश तक रोक लगी रहेगी. यह कार्रवाई मेजरगंज बीईओ दानी राय ने की है. बीईओ ने विद्यालय आंकड़ा संग्रह प्रपत्र व छात्र-छात्रावार आंकड़ा संग्रह प्रपत्र ससमय जमा नहीं कराने को लेकर प्रधान शिक्षकों के खिलाफ यह बड़ी कार्रवाई की है. बीईओ के इस कार्रवाई के बाद इलाके के शिक्षकों में हड़कंप मच गया है.
बताते चले की शिक्षा विभाग द्वारा सभी स्कूलों के प्रधान शिक्षकों को दो अलग-अलग प्रपत्र उपलब्ध कराया था. जिसमें शिक्षकों को विद्यालयवार व छात्र-छात्रावार बच्चों की संख्या समेत महत्वपूर्ण जानकारी का उल्लेख करते हुए उक्त दोनों प्रपत्र को बीइओ के माध्यम से शिक्षा विभाग को उपलब्ध कराना था.
इसके आलोक में डीई व डीपीओ द्वारा लगातार बीइओ को निर्देश दिया जा रहा था. वहीं बीइओ भी अपने स्तर से प्रधान शिक्षकों को निर्देशित कर रहे थे. बावजूद इसके शिक्षक उक्त प्रपत्र भरने के प्रति बेपरवाह रहे. छात्र-छात्रावार आंकड़ा उपलब्ध कराने में मेजरगंज पूरी तरह फिसडडी रहा. लिहाजा बीइओ दानी राय ने इसे प्रधान शिक्षकों की लापरवाही करार देते हुए उनके वेतन भुगतान पर रोक लगा दी है.
