नि:शक्तता के कारण नहीं कर पा रहा परिवार का भरण-पोषण

रून्नीसैदपुर : थाना क्षेत्र के प्रेमनगर गांव के बहुरी टोला निवासी शंभु ठाकुर ने मुख्यमंत्री को एक आवेदन भेज कर परिवार समेत इच्छामृत्यु की अनुमति मांगी है. शंभु ने कहा है कि वह पैर से विकलांग है. पत्नी के आंत के अंदर पथरी की बीमारी है. दो पुत्री व एक पुत्र नाबालिग है. वह भूमिहीन […]

रून्नीसैदपुर : थाना क्षेत्र के प्रेमनगर गांव के बहुरी टोला निवासी शंभु ठाकुर ने मुख्यमंत्री को एक आवेदन भेज कर परिवार समेत इच्छामृत्यु की अनुमति मांगी है. शंभु ने कहा है कि वह पैर से विकलांग है. पत्नी के आंत के अंदर पथरी की बीमारी है.

दो पुत्री व एक पुत्र नाबालिग है. वह भूमिहीन है और आय का कोई स्त्रोत नहीं है. विकलांग होने के कारण वह अपने परिवार का भरण-पोषण करने में असमर्थ साबित हो रहा है. उसे किसी प्रकार की सरकारी सहायता भी नहीं मिल पा रही है, तािक उसके परिवार का भरण-पोषण हो सके. शभु ठाकुर ने आवेदन की प्रतिलिपि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा जिलाधिकारी, एसडीओ सदर, रून्नीसैदपुर के बीडीओ व सीओ को भेजी है. उसने कहा है कि उसे सरकारी सहायता दिलायी जाये या इच्छामृत्यु की अनुमति दी जाये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >