सीमरा में किराना दुकान से लाखों की चोरी

सीतामढ़ी : डुमरा थाना क्षेत्र के सीमरा चौक स्थित प्रह्लाद साह के किराना दुकान का ताला काट कर अज्ञात चोरों ने सवा लाख रुपये मूल्य की किराना सामग्री की चोरी कर ली. दुकानदार रिखौली निवासी प्रह्लाद साह को उसके दुकान में चोरी की जानकारी तब हुई जब वह मंगलवार की सुबह दुकान खोलने आया. दुकान […]

सीतामढ़ी : डुमरा थाना क्षेत्र के सीमरा चौक स्थित प्रह्लाद साह के किराना दुकान का ताला काट कर अज्ञात चोरों ने सवा लाख रुपये मूल्य की किराना सामग्री की चोरी कर ली. दुकानदार रिखौली निवासी प्रह्लाद साह को उसके दुकान में चोरी की जानकारी तब हुई जब वह मंगलवार की सुबह दुकान खोलने आया. दुकान

का ताला कटा देख कर उसके पांव के नीचे की जमीन खिसक गई. घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की. माना जा रहा है कि चोरों द्वारा पिक अप वैन के जरिए सोमवार की रात दुकान की सामग्री गायब की गई है.
इधर, घटना की बाबत दुकानदार प्रह्लाद साह द्वारा डुमरा थाने में आवेदन दिया गया है. जिसमें सवा लाख की किराना सामग्री की चोरी का आरोप अज्ञात चोरों पर लगाया गया है. बताते चले की रिखौली निवासी प्रह्लाद साह वर्षों से सीमरा चौक पर किराना दुकान चलाता है. सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने दुकान का ताला काट कर 30 टीन रिफाइन, 20 टीन सरसों तेल, 15 कार्टन रिफाइन व 5 किलो ग्राम वजन वाला छह पैकेट गायब कर दिया.
सीतामढ़ी िजला

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >