सीतामढ़ी : इधर, जिला समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव के आह्वान पर जिला संयोजक विनोद कुमार साहू के नेतृत्व में भी पार्टी कार्यकर्ताओं ने मार्च निकालकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आनन-फानन में लिये गये नोटबंदी के निर्णय के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया. कार्यकर्ताओं की टोली शहर के विभिन्न पथों से गुजरकर प्रधानमंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. मार्च में सुनील तिवारी, मनोज कुमार, बनवारी सिंह, संतोष मंडल, सुनील कुमार, राजन कुमार, राजू कुमार, श्याम साह, अनिल कुमार, महेश मंडल, हरिशंकर साह व प्रमोद कुमार समेत अन्य कार्यकर्ता शामिल थे.
जन अधिकार पार्टी ने भी निकाला आक्रोश मार्च : उधर, जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय संरक्षक व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के आह्वान पर जिला जन अधिकार पार्टी की ओर से भी नोटबंदी के खिलाफ आक्रोश मार्च निकला. आक्रोश मार्च में जिलाध्यक्ष मो अली खां, प्रदेश महासचिव कौशल किशोर यादव, युवा शक्ति के प्रदेश महासचिव अवध किशोर यादव, प्रदेश नेत्री सरिता यादव, प्रदेश सचिव दिलिप खिरहर, नगर अध्यक्ष बाबा राधेश्याम जोशी, श्रवण राय, मनोज कुमार, अलाउद्दीन अंसारी, नौशाद कुरैशी, मो नबाबुल व बादल शर्राफ समेत अन्य कार्यकर्ता शामिल हुए.
