हैरतअंगेज करतब देख दांतों तले ऊंगली दबा रहे लोग
रात को सांस्कृतिक कार्यक्रम की की गयी है व्यवस्था
30 नवंबर को होगी मेले की समाप्ति
सीतामढ़ी : जिला मुख्यालय से सटे विश्वनाथपुर में आयोजित नौ दिवसीय महावरी झंडा में प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे है. ज्यों-ज्यों दिन व्यतीत हो रहा है, मेले में लोग की भीड़ बढ़ती जा रही है. मेला में दूर-दराज के लोग भी शामिल हो रहे है. खातौर पर महिलाओं व बच्चों की संख्या अधिक देखी जा रही है. इसके साथ हीं मेला में दूर-दूर से आये विभिन्न प्रकार के झूला, मौत के कुंआ व जादूगर वाले की कमाई भी बढ़ रही है. वैसे तो महावीरी झंडा के आयोजित होते हीं ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं मेला देखने की इच्छा प्रकट करती हुई कहने लगती है कि ‘लागल बा विश्वनाथपुर में मेला देखे के बड़ा मन करेला.’
सोमवार को मेला में महिलाएं, पुरुष व बच्ची की अप्रत्याशी भीड़ लगी थी. मेला में एक ओर महावीरी झंडा आकर्षण का केंद्र बना था, वहीं दूसरी ओर मेला में लगाये गये बड़े-बड़े झूलें पर बैठे बच्चे लुफ्त उठा रहे थे. वहीं मौत के कुआ में एक साथ चल रहे बाइक व कार के हैरतअंगेज करतब को देख कर लोग दांतो तले ऊंगली दबा रहे थे. मीना बाजार में महिलाएं व छात्राएं अपने सहेलियों के पसंदीदा सामान की खरीदारी कर रही थी. इसी बीच लाउडस्पीकर द्वारा उदघोष किया जा रहा था कि आइए बहन जी देखिए एक लड़की कैस नागन बन जाती है. सोचिए मत, रुपया नहीं है तो अपने परोसी बहन से ले लिजिए, मगर यह खेल देखकर हीं जाइए. इस दौरान आने-जाने वाले लोगों की सुविधा को लेकर पूजा समिति के सदस्य पूरी तरह चौकस रह रहे है. महावीरी झंडा को लेकर ग्रामीण भी पूरी तरह उत्साहित है.
वारंटी गिरफ्तार : तरियानी. स्थानीय थाना पुलिस ने कुशहर गांव मेंं छापेमारी कर मारपीट कांड के आरोपी विगन राय कों गिरफतार कर न्यायिक हिरासत मेंं भेज दिया है. थानाध्यक्ष गोरख राम ने बताया कि बिगन 2009 मेंं हुई अपहरण कांड के एक मामले मेंं आरोपी है.
