रून्नीसैदपुर : थाना क्षेत्र के मझौली उर्फ भन्नुडीह गांव में संतोषी माता यज्ञ के पूर्णाहुति के बाद शनिवार को प्रतिमा विसर्जन किया गया. विगत 18 नवम्बर को कलश शोभायात्रा के साथ प्रारंभ यज्ञ की पूर्णाहुति शुक्रवार को हुई. पूजा समिति के अध्यक्ष नंदकिशोर पूर्वे व सचिव विश्वनाथ पूर्वे के अनुसार विगत एक दशक से इस यज्ञ का सफलतापूर्वक आयोजन होता आ रहा है.
हर वर्ष की तरह इस बार भी दूर-दराज के क्षेत्रों से लाखों की संख्या में श्रद्धालु यज्ञ स्थल पर पहुंचे. यज्ञ की पूर्णाहुति के दिन श्रद्धालुओं ने नारियल फोड़ कर माता की पूजा अर्चना की. यज्ञ स्थल पर पूजा समिति के सदस्य शिव कुमार, वैदेही साह, रघुनाथ पूर्वे, ज्ञानी साह, कपिलदेव पूर्वे, सुदिष्ट पूर्वे, भिखारी पंजियार, रघुनाथ पंजियार, विन्देश्वर राय,रामनिरंजन राम,छोटे राम व अशोक राम समेत अन्य ग्रामीणों के साथ शान्तिव्यवस्था बहाल रखने व श्रद्धालुओं के सहयोग में तत्परता से जुटे थे.
वहीं, प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था की गई थी. यज्ञस्थल मझौली उर्फ भनुडीह से हजारों की संख्या में गाजे-बाजे व वैदिक मंत्रोचार के साथ संतोषी माता की प्रतिमा को लेकर कटौझा पहुंचे, जहां बागमती नदी में प्रतिमा का विसर्जन किया गया.
ब 30 नवंबर कर दिया गया है.
