सीतामढ़ी : नोटबंदी को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को जिलाध्यक्ष विमल शुक्ला के नेतृत्व में डुमरा आंबेडकर स्थल के पास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका.
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि काला धन के नाम पर केंद्र सरकार के मुखिया नरेंद्र मोदी जी के द्वारा गलत ढंग से नोटों का प्रचलन बंद कर दिये जाने से आम जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. तानाशाह शासक की तरह बिना विकल्प के ही नोटों का प्रचलन बंद कर दिया गया. इसके कारण आम जनता भारी तबाही से गुजर रही है. किसान अपने खेतों में समुचित मात्रा में खाद, बीज का प्रयोग नहीं कर रहे हैं. छोटे-बड़े व्यापारियों के व्यापार पर भारी मंदी है.
मजदूर को मजदूरी छोड़ कर दिन भर बैंकों में कतार में खड़ा होना पड़ता है. देश भर में 75% एटीएम बंद है. पुतला दहन कार्यक्रम में प्रदेश सचिव राजकुमार साह, सत्येंद्र कुमार तिवारी, सीताराम झा, प्रवक्ता शिवशंकर शर्मा, नितेश मिश्रा, महेश्वर गिरी, संजय कुमार, डॉ मोबिनुल हक, अनिल पांडेय, संजय ठाकुर, ताराकांत झा, नन्हें अंसारी, मो सहन शाह, वीरेंद्र कुशवाहा, मणिभूषण कुमार, मो उसमान, अवधेश प्रसाद सिंह उर्फ छोटन, मोतिउर्रहमान, मो आदिल, राजीव कुमार समेत दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे.
