नोटबंदी से आये नगर परिषद के ''अच्छे दिन''

बकाया ढ़ाई करोड़ में से करीब 50 लाख की हुई वसूली प्रतिदिन हो रही करीब चार लाख की वसूली छुट्टी के दिन भी खुल रहा है कार्यालय सीतामढ़ी : नोट बंदी के कारण एक ओर जहां आम लोगों के समक्ष परेशानियां लगातार बनी हुई है, वहीं नगर यही नोट बंदी नगर परिषद के लिए ‘अच्छे […]

बकाया ढ़ाई करोड़ में से करीब 50 लाख की हुई वसूली

प्रतिदिन हो रही करीब चार लाख की वसूली
छुट्टी के दिन भी खुल रहा है कार्यालय
सीतामढ़ी : नोट बंदी के कारण एक ओर जहां आम लोगों के समक्ष परेशानियां लगातार बनी हुई है, वहीं नगर यही नोट बंदी नगर परिषद के लिए ‘अच्छे दिन’ लेकर आया हैं.
टैक्स वसूली को लेकर कभी नोटिस निकालकर तो कभी कार्रवाई करने की चेतावनी देकर हमेशा परेशान रहने वाले नगर परिषद को इन दिनों होल्डिंग टैक्स की राशि जमा लेने के लिए परेशानियां उठानी पड़ रही है. यानी नगर परिषद कर्मचारियों को पिछले एक सप्ताह से होल्डिंग टैक्स जमा करने से फुर्सत नहीं मिल रही है.
नगर परिषद के कर्मचारी छुट्टी के दिन भी काउंटर खोलकर होल्डिंग टैक्स जमा ले रहे है. रविवार व सोमवार को सरकारी छुट्टी होने के बावजूद कार्यालय खुली और टैक्स जमा लिया गया. छुट्टी का दिन होने के बावजूद कार्यालय में कर अदा करने आये कर दाताओं की काफी भीड़ देखी जा रही है.
15 नवंबर से अचानक बढ़ी भीड़
टैक्स दारोगा कालिका नंदन प्रसाद ने बताया कि नगर विकास विभाग की ओर से टैक्स अदा करने वालों से पुराने 500 व एक हजार के नोट लेने की स्वीकृति मिलने के बाद इस संबंध में शहर के सभी वार्डों में लाउड स्पीकर के माध्यम से प्रचार-प्रसार कराया गया. जैसे ही लोगों को पता चला कि वे अपने पुराने 500 व एक हजार के नोट से होल्डिंग टैक्स अदा कर सकते हैं, टैक्स जमा करने वालों का अचानक कार्यालय में तांता लगने लगा. गत 15 नवंबर से टैक्स अदा करने वालों की कार्यालय में भीड़ उमड़ने लगी, परिणामस्वरूप अन्य काउंटर की भी व्यवस्था करनी पड़ी.
लक्ष्य अभी दिल्ली दूर: टैक्स दारोगा श्री प्रसाद ने बताया कि 15 नवंबर से प्रति दिन करीब 4 लाख की एवरेज से वसूली हो रही है. 15 नवंबर से अब तक करीब 20 लाख से भी अधिक राशि की वसूली हो चुकी है.
हालांकि अभी लक्ष्य दिल्ली दूर है. टैक्स दारोगा के अनुसार करीब ढ़ाई करोड़ बकाया टैक्स में से इस वर्ष अब तक करीब 50 लाख की वसूली ही हो पाया है. अभी भी करीब दो करोड़ रुपये बकाया है. बताया कि पुराने 500 व एक हजार के नोट 24 नवंबर तक लेना है. जैसे-जैसे दिन नजदीक आ रहा है, करदाताओं की भीड़ कार्यालय में बढ़ रही है. शेष बचे तीन-चार दिनों में अच्छी वसूली की उम्मीद की जा रही है.
शहर के विकास को समय पर टैक्स देना जरूरी: नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी तारकेश्वर प्रसाद साह ने बकायेदार कर दाताओं से ऑफर का लाभ उठाते हुए 24 नवंबर तक अधिक से अधिक कर अदा करने की अपील की. कहा, शहर को विकसित बनाने के लिए समय पर होल्डिंग टैक्स अदा करना जरूरी है. टैक्स की उस राशि से कर्मचारियों के वेतन भुगतान के साथ ही नगर का अन्य विकास कार्य कराया जाता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >