सीतामढ़ी : रीगा थाना क्षेत्र के सोनार गांव में सोमवार को किराना दुकान पर उधार से इनकार करने को लेकर हुई मारपीट में दुकानदार भगवान सिंह की पुत्री चांदनी कुमारी जख्मी हो गयी. जख्मी चांदनी को सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया. जख्मी चांदनी वर्ग नौ की छात्रा है.
कुदाल से छात्रा को किया जख्मी उधार से इनकार करने पर हुई मारपीट
सीतामढ़ी : रीगा थाना क्षेत्र के सोनार गांव में सोमवार को किराना दुकान पर उधार से इनकार करने को लेकर हुई मारपीट में दुकानदार भगवान सिंह की पुत्री चांदनी कुमारी जख्मी हो गयी. जख्मी चांदनी को सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया. […]

घटना की बाबत जख्मी चांदनी के बयान पर नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है, जिसमें ग्रामीण कुणाल सिंह, दीपक कुमार व राम रेखा सिंह को आरोपित किया है. प्राथमिकी में बताया हैं कि चांदनी भाई व पिता के साथ अपने दुकान पर बैठी थी. इसी बीच आरोपितों ने किराना दुकान पर आकर उधार सामान की मांग की.
उधार देने से इनकार करने पर आरोपियों ने भाई विशाल कुमार व पिता के साथ गाली-गलौज करने लगे. बीच बचाव में आयी चांदनी को आरोपितों ने कुदाल से प्रहार कर जख्मी कर दिया, जिसे स्थानीय लोगों द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया.