मेजरगंज : थाना के डुमरी खुर्द गांव में जहां ढिबरी की आग से सुधी कुमारी नामक 14 वर्षीया किशोरी गंभीर रूप से झुलस गई, वहीं आस पास के लोगों ने उसकी मां रेणु देवी की बेरहमी से पिटाई कर दी. घटना की सूचना के बाद एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंचे मेजरगंज थाना के सहायक अवर निरीक्षक सुभाषचंद्र सिंह ने जख्मी मां – बेटी को इलाज के लिए मेजरगंज रेफरल अस्पताल पहुंचाया. जहां से दोनों को बेहतर इलाज के लिए सदर
आग से किशोरी झुलसी, मां की पिटाई
मेजरगंज : थाना के डुमरी खुर्द गांव में जहां ढिबरी की आग से सुधी कुमारी नामक 14 वर्षीया किशोरी गंभीर रूप से झुलस गई, वहीं आस पास के लोगों ने उसकी मां रेणु देवी की बेरहमी से पिटाई कर दी. घटना की सूचना के बाद एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंचे मेजरगंज थाना के सहायक […]

अस्पताल रेफर कर दिया गया है. बताया गया है कि रेणु देवी ने
रविवार की शाम अपनी पुत्री सुधी कुमारी को चावल भूनने के लिए कहा, जिसे उसने अनसुना कर दिया. इससे नाराज मां ने जलती ढिबरी बेटी के शरीर पर फेंक दिया, जिससे उसके जिस्म में आग लग गई और वह बेहोश होकर गिर पड़ी. इससे नाराज लोगों ने उसकी मां रेणु देवी की बेरहमी से पिटाई कर दी. वहीं लाठी-डंडों के प्रहार से सिर फोड़ दिया.