एकता व अखंडता की साक्षात प्रतिमूर्ति थीं इंिदरा

सीतामढ़ी : जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में शनिवार को ललिल आश्रम में पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न इंदिरा गांधी की 99 वीं जयंती मनायी गयी. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विमल शुक्ला ने की. इस अवसर पर उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प माला चढ़ा कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया. श्री शुक्ला ने स्व […]

सीतामढ़ी : जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में शनिवार को ललिल आश्रम में पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न इंदिरा गांधी की 99 वीं जयंती मनायी गयी. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विमल शुक्ला ने की.

इस अवसर पर उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प माला चढ़ा कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया. श्री शुक्ला ने स्व गांधी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इंदिरा गांधी का जन्म आज ही के दिन देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के इलाहाबाद स्थित निवास स्थान आनंद भवन में सन 1917 में हुआ था. उन्होंने युद्ध में पाकिस्तान को धूल चटाने के साथ ही बांग्लादेश को आजाद कराया. कार्यक्रम में मेहसौल निवासी अख्तर अंसारी ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की.

मौके पर उपाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार तिवारी, सीताराम झा, डॉ मोबिनुल हक, डॉ भुवनेश्वरी मिश्र, मो परवेज आलम अंसारी, प्रवक्ता शिवशंकर शर्मा, संजय कुमार, अनिल पांडेय, कमलेश कुमार तिवारी, ओमप्रकाश झा, अंजारूल हक तौहीद, अरुण राम, वीरेंद्र कुशवाहा, अजय मिश्र, प्रो रवींद्र झा, अमजद राइन, संजय वर्मा, मो मजीबुल रहमान समेत कई लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >