सोनबरसा में अफवाह से फिर बंद रहे बाजार

सोनबरसा : आयकर विभाग के टीम की सोनबरसा में छापेमारी की फैली अफवाह के बाद गुरुवार को एक बार फिर जहां इलाके में अफरातफरी का माहौल रहा, वहीं अफवाह के बाद तमाम बाजार बंद रहे. पूरे दिन दुकानों में ताले लटके रहे, वहीं बाजार वीरान व सुनसान दिखा. एक सप्ताह के भीतर यह तीसरा मौका […]

सोनबरसा : आयकर विभाग के टीम की सोनबरसा में छापेमारी की फैली अफवाह के बाद गुरुवार को एक बार फिर जहां इलाके में अफरातफरी का माहौल रहा, वहीं अफवाह के बाद तमाम बाजार बंद रहे. पूरे दिन दुकानों में ताले लटके रहे, वहीं बाजार वीरान व सुनसान दिखा. एक सप्ताह के भीतर यह तीसरा मौका है जब आयकर विभाग की छापेमारी की फैली

अफवाह के बाद सोनबरसा के प्रमुख बाजार बंद रहे. इसके पूर्व रविवार व मंगलवार को यहीं स्थिति रहीं. सोनबरसा बीडीओ कामिनी देवी ने बताया कि कुछ लोग अफवाह फैला कर व्यवसाय को प्रभावित कर रहे है. बीडीओ ने बताया कि कुछ दिन पूर्व नमक की अफवाह फैलाई गई थी. उन्होंने अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात कहीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >