सीतामढ़ी : मैट्रिक प्रशिक्षित व आठ वर्षों की सेवा पूरी करने वाले शिक्षकों को भी स्नातक वेतनमान में प्रोन्नति की मांग उठी है. प्राथमिक शिक्षक संघ की डुमरा प्रखंड इकाई ने यह मांग उठाई है. वहीं बैठक कर चार सूत्री मांगों को लेकर संघ का एक प्रतिनिधिमंडल डीपीओ से मिलकर मांगपत्र सौंपा है. इनकी मांगों में मैट्रिक प्रशिक्षित शिक्षकों को स्नातक वेतनमान में प्रोन्नति के अलावा प्रधान शिक्षक के पदों पर शेष बचे शिक्षकों को प्रोन्नति देने, एक शिक्षकीय स्कूलों की संख्या शुन्य करने व नियोजित शिक्षकों का सामंजन शिक्षा के अधिकार कानून के तहत 30 बच्चों के अनुपात में एक शिक्षक की तैनाती स्कूल में करने आदि शामिल है.
मैट्रिक प्रशिक्षित शिक्षकों को मिले स्नातक वेतनमान
सीतामढ़ी : मैट्रिक प्रशिक्षित व आठ वर्षों की सेवा पूरी करने वाले शिक्षकों को भी स्नातक वेतनमान में प्रोन्नति की मांग उठी है. प्राथमिक शिक्षक संघ की डुमरा प्रखंड इकाई ने यह मांग उठाई है. वहीं बैठक कर चार सूत्री मांगों को लेकर संघ का एक प्रतिनिधिमंडल डीपीओ से मिलकर मांगपत्र सौंपा है. इनकी मांगों […]

इसके पूर्व संघ भवन राजोपट्टी में अध्यक्ष सतेंद्र नारायण मिश्र की अध्यक्षता में शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई. वहीं उक्त मांगों का पालन कराने की मांग की गई. मौके पर दीनानाथ सिंह, राम ईश्वर सिंह, बलदेव महतो, अरूण कुमार, शिवजी कुमार, हरेंद्र शाही, नागेंद्र साह, शत्रुध्न कुमार व संजय झा आदि मौजूद थे.
डुमरा प्रखंड प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक में उठी मांग