आयकर की छापेमारी की अफवाह से बाजार बंद

सोनबरसा में बंद पड़ा बाजार व दुकान. सोनबरसा : आयकर विभाग के अधिकारियों के पहुंचने की अफवाह इस कदर फैली की सोनबरसा में जहां अफरातफरी मच गई, वहीं बाजार व दुकान बंद हो गया. आयकर विभाग की टीम के पहुंचने की सूचना मिलते ही मंगलवार को व्यवसायियों ने बाजार व दुकान बंद कर दिया. इसके […]

सोनबरसा में बंद पड़ा बाजार व दुकान.

सोनबरसा : आयकर विभाग के अधिकारियों के पहुंचने की अफवाह इस कदर फैली की सोनबरसा में जहां अफरातफरी मच गई, वहीं बाजार व दुकान बंद हो गया. आयकर विभाग की टीम के पहुंचने की सूचना मिलते ही मंगलवार को व्यवसायियों ने बाजार व दुकान बंद कर दिया. इसके चलते पूरे दिन सोनबरसा के बाजारों व प्रमुख मंडियों में वीरानगी छायी रहीं. दुकान बंद रहने से खरीदारी को पहुंचे लोग बगैर खरीदारी घर लौटने को मायूस दिखे. बताते चले की दो दिन पूर्व भी सोनबरसा में आयकर सर्वे की अफवाह फैली थी. मंगलवार को भी एक बार फिर अफवाह फैली और बाजार बंद हो गया. हालांकि देर शाम तक आयकर विभाग की टीम सोनबरसा नहीं पहुंची.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >