सवारी गाड़ी को रोक आंदोलनकारियों ने दिया धरना, बोले
रून्नीसैदपुर में पूर्व मंत्री नवल किशोर शाही के नेतृत्व में सौंपा गया ज्ञापन
रून्नीसैदपुर : रून्नीसैदपुर से पटना के लिए रेल का परिचालन शुरू करने हेतु स्थानीय रेलवे स्टेशन पर संयुक्त किसान संघर्ष मोरचा व जेपी सेनानी विचार मंच के बैनर तले एक दिवसीय धरना का कार्यक्रम आयोजित किया गया. वहीं गाढ़ा रेलवे स्टेशन पर भी यात्री सुविधा संघ के बैनर तले धरना दिया गया. मंगलवार की सुबह रून्नीसैदपुर व गाढ़ा स्टेशन पर पहुंचे दर्जनों कार्यकर्ता धरने पर बैठ गये. सीतामढ़ी से मुजफ्फरपुर जा रही सवारी गाड़ी को भी कार्यकर्ताओं ने कुछ क्षणों के लिए सांकेतिक रूप से रोका.
इस दौरान आंदोलनकारी ट्रेन के इंजन पर चढ़ कर अपनी मांग को पूरा करने के लिए नारेबाजी भी की. रून्नीसैदपुर रेलवे स्टेशन पर पूर्व मंत्री नवलकिशोर शाही के नेतृत्व मे स्टेशन मास्टर श्री प्रकाश को ज्ञापन सौंपा गया. आंदोलनकारियों में चितरंजन कुमार, उमाशंकर सिंह, रामसेवक सिंह, प्रभाकर झा, रमेश कुमार सिंह, नन्दू भाई पटेल, नरेश कुमार साह, डॉ आदित्य चमन, विनोद कुमार, चंचल कुमार, जयवीर सिंह, मैथलीशरण सिंह, उदयशंकर सिंह शिवकिशोर सिंह, रोहित कुमार, शंकर प्रसाद सिंह समेत अन्य शामिल थे.
वही गाढ़ा रेलवे स्टेशन पर सीतामढ़ी से पटना के लिए रेल परिचालन शुरू करने, सीतामढ़ी से मुजफ्फरपुर के लिए गाड़ियों की संख्या चार अप व चार डाउन करने, गाढ़ा में एक्सप्रेस व लंबी दूरी के ट्रेन का ठहराव जैसी छह सूत्री मांगो से संबंधित ज्ञापन स्टेशन मास्टर मुकुल कुमार श्रीवास्तव को सौंपा गया. आंदोलनकारियों में पूर्व मुखिया महादेव दास, भूतपूर्व सुबेदार अरूण कुमार सिंह, नंदकिशोर सिंह, संजीत कुमार छोटू, विजय कुमार सिंह, अरूण कुमार सिंह, महेश महतो, जगदीश नारायण महतो, संजय कुमार, कामेश्वर झा, राजेश राउत,अजय कुमार व उज्ज्वल कुमार समेत अन्य शामिल थे.
