नया नोट मिलते ही पीएम का गुणगान

नानपुर : प्रखंड छेत्र के बैंको में 500 व 1000 रुपये के नोट को जमा करने वाले लोगों की भीड़ सोमवार को पांचवे दिन कमने लगी है. कुछ लोग बैंकों में कैश की कमी के चलते निराश हो कर लौट रहे हैं. वहीं बहेरा ज़ाहिदपुर स्थित इलाहबाद बैंक की शाखा से कैश मिलने की सूचना […]

नानपुर : प्रखंड छेत्र के बैंको में 500 व 1000 रुपये के नोट को जमा करने वाले लोगों की भीड़ सोमवार को पांचवे दिन कमने लगी है. कुछ लोग बैंकों में कैश की कमी के चलते निराश हो कर लौट रहे हैं. वहीं बहेरा ज़ाहिदपुर स्थित इलाहबाद बैंक की शाखा से कैश मिलने की सूचना होते हीं देखते हीं देखते सैकड़ों की भीड़ टूट पड़ी. खैर! सूचना सही निकली और कैश मिलते हीं लोगों के चेहरे पर रौनक लौट पड़ी.

वैसे लोग खुश हो कर पीएम मोदी का गुणगान करते घर की ओर बढ़ने लगे. इस बाबत शाखा प्रबंधक टिंकू कुमार ने बताया कि सोमवार को हेड ब्रांच से पांच लाख मिला है. उम्मीद है कि एक सप्ताह में स्थिति सामान्य हो जायेगी.

पुपरी >> पूर्व विवाद को ले महिला जख्मी
थाना क्षेत्र के कुशैल गांव में पूर्व विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में स्थानीय देवेंद्र महतो की पत्नी संगीता देवी जख्मी हो गयी. जख्मी महिला को इलाज के लिए पीएचसी में भरती कराया गया. पीड़िता ने घटना की शिकायत पुलिस से की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >