रुपये रहने के बावजूद नहीं खरीद सके मां के लिए दवा

पुपरी : 1000 व 500 के नोट बंद किये जाने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. लोगों के पास सौ के नोट उपलब्ध नहीं और दुकानदार पांच सौ व हजार का नोट लेते नहीं है. हाल यह है बाजार में बगैर सामान खरीदे ही लोगों को लौटना पड़ रहा है. […]

पुपरी : 1000 व 500 के नोट बंद किये जाने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. लोगों के पास सौ के नोट उपलब्ध नहीं और दुकानदार पांच सौ व हजार का नोट लेते नहीं है. हाल यह है बाजार में बगैर सामान खरीदे ही लोगों को लौटना पड़ रहा है. इधर, रुपये निकासी के लिए बैंक व एटीएम के गेट पर लंबी कतार में देर रात तक खड़े होने के बाद भी अधिकांश लोग रुपये की निकासी किये बगैर ही लौट जा रहे है.

स्थानीय गुलाब ठाकुर ने बताया कि पास में सौ का नोट नहीं होने के कारण पेट्रोल पंप पर मजबूरन पांच सौ का पेट्रोल लेना पड़ा है. पंकज कुमार ठाकुर ने बताया कि घंटों लाइन में लगकर रुपये की निकासी की. बावजूद खुदरा पैसे के अभाव में सामान की खरीदारी नहीं हो सकी है. इसी तरह बेहटा निवासी अभिषेक कुमार ने बताया कि जेब में पांच सौ व हजार के नोट का 10 हजार रुपये रहने के बावजूद भी मां के लिए दवा नहीं खरीद सके. वहीं, स्वर्ण दुकानदार सुशील केजरीवाल, मोबाइल दुकानदार अरविंद कुमार आनंद ने बताया कि नोट के चलते कई दिन से बिक्री आधी से भी कम हो गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >