न्यायालय के आदेश पर चार प्राथमिकियां

बथनाहा : कोर्ट में दर्ज परिवाद पत्र के आलोक में बथनाहा थाने में गुरूवार को भूमि विवाद की चार प्राथमिकियां दर्ज की गई है. थाना क्षेत्र के मझौलिया निवासी जय किशोर सिंह द्वारा दर्ज प्राथमिकी में गांव के ही सतीश प्रसाद सिंह समेत चार पर भूमि के बंटवारे के विवाद में मारपीट करने का आरोप […]

बथनाहा : कोर्ट में दर्ज परिवाद पत्र के आलोक में बथनाहा थाने में गुरूवार को भूमि विवाद की चार प्राथमिकियां दर्ज की गई है. थाना क्षेत्र के मझौलिया निवासी जय किशोर सिंह द्वारा दर्ज प्राथमिकी में गांव के ही सतीश प्रसाद सिंह समेत चार पर भूमि के बंटवारे के विवाद में मारपीट करने का आरोप लगाया गया है.

वहीं बथनाहा पश्चिमी निवासी विधवा अंजू देवी ने अपने पट्टीदार विभा देवी व मनोज मिश्र समेत पांच पर जबरन उसके हिस्से की जमीन पर कब्जा जमा लेने का आरोप लगाया है. सिरसिया निवासी वीरेंद्र कुमार सिंह के पुत्र कुणाल द्वारा दर्ज प्राथमिकी में हरिनारायण तिवारी समेत चार के खिलाफ भूमि विवाद में मारपीट व गाली – गलौज करने का मामला दर्ज कराया गया है. जबकी मझगामा निवासी भोला ठाकुर द्वारा दर्ज प्राथमिकी में कोदई ठाकुर समेत चार के खिलाफ भूमि विवाद में मारपीट का आरोप लगाया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >