बैरगनिया में नहीं हुआ रुपया एक्सचेंज

बैरगनिया : छोटे-छोटे रूपया की किल्लत को झेल रहे लोग गुरूवार की सुबह से बैंक व डाकघर की ओर चल पड़े. बैंक खुलने से पहले ग्राहकों की लंबी भीड़ जमा हो गयी. सुबह 8 बजे तक बैंक खुल जाने का भ्रम भी ग्राहकों के बीच फैला हुआ था. इस कारण लोग सुबह से घर से […]

बैरगनिया : छोटे-छोटे रूपया की किल्लत को झेल रहे लोग गुरूवार की सुबह से बैंक व डाकघर की ओर चल पड़े. बैंक खुलने से पहले ग्राहकों की लंबी भीड़ जमा हो गयी. सुबह 8 बजे तक बैंक खुल जाने का भ्रम भी ग्राहकों के बीच फैला हुआ था. इस कारण लोग सुबह से घर से निकलना शुरू कर दिये थे. कारण, उन्हें पता था कि आज बैंक में लंबी भीड़ का सामना करना पड़ेगा. एसबीआई की स्थानीय शाखा प्रबंधक रमेश प्रसाद ने बताया कि सुबह आठ से शाम आठ बजे तक ब्रांच खोलने का कोई निर्देश नहीं है.

यह अलग बात है कि आवश्यकता पड़ने पर समय बढ़ाया जा सकता है. उन्होंने कहा कि ब्रांच में पर्याप्त राशि नही रहने के कारण निर्देशानुसार चार हजार तक की राशि को पांच सौ व हजार का नोट लेकर नही बदला जा सका. हालांकि बैंक के खाताधारिओं को ही पांच हजार रुपये तक के निकासी की सुविधा दी गयी. इसी प्रकार पटेल चौक स्थित इलाहबाद बैंक, बैंक ऑफ़ बड़ौदा, सहकारिता बैंक, शिवालय मंदिर रोड स्थित उतर बिहार ग्रामीण बैंक के अलावा थाना रोड व घी पट्टी रोड स्थित उप डाकघर की शाखाओ में कैश नहीं होने के कारण चार हजार तक की राशि छोटे नोट में नही बदली जा सकी. सुबह से लंबी लाइन लगा कर खड़े लोग मायूस होकर लौट गये.

संवेदक मो हाबिल ने बताया कि टीडी लेकर तीन दिनों से उप डाकघर का चक्कर लगा रहे है, लेकिन रूपया नही मिल पा रहा है. उप डाकपाल मो शेराजुल हक़ ने कहा कि कैश नहीं आने के कारण ग्राहकों को वापस जाना पर रहा है. राशि उपलब्ध होते हुए सभी तरह की प्रक्रिया शुरू कर दी जायेगी. उधर भारी संख्या में नेपाल के लोग पांच सौ व एक हजार के पुराने नोट को एक्सचेंज कराने बैरगनिया पहुंचे थे, जिन्हें बैरंग वापस जाना पड़ा. दूसरे दिन गुरुवार को भी बाज़ार में मंदी छाई रही. रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड में भी लोग पांच सौ व एक हजार के नोट को खुदरा करने के लिए काउंटर पर मंडराते रहे. वही कुछ लोगों ने मौके का फायदा उठा कर कमीशन लेकर पांच सौ व हजार के नोट को खुदरा कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >