सीतामढ़ी : प्रेम-प्रसंग के तीन अलग-अलग मामलों में तीन लोगों की हत्या का मामला सामने आया है. ये घटनाएं क्रमश: बैरगनिया, सोनबरसा व बेला थाना क्षेत्र में हुईं. बैरगनिया में छात्र से प्रेम करनेवाले ट्यूशन शिक्षक की हत्या कर दी गयी. वहीं, सोनबरसा में प्रेम-प्रसंग में युवती को फंदे पर लटका दिया गया, जबकि बेला में बाहरवाली के चक्कर में पत्नी की हत्या का मामला सामने आया है. तीनों शवों का पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाया है.
बैरगनिया के मामले में पुलिस ने छात्र के तीन चाचा को गिरफ्तार किया है. इन पर शिक्षक की हत्या का आरोप लगा है.खेत में फेंका शव. बैरिगनया के डूमरवाना गांव निवासी स्थानीय फेकन साह के 24 वर्षीय पुत्र लालबाबू साह का शव ग्रामीणों ने संस्कृत कॉलेज के पीछे खेत में पड़ा देखा. जांच में सामने आया कि लालबाबूप्रेम प्रसंग में की गला दबा कर हत्या की गयी है. घटना को लेकर लालबाबू के पिता फेकन साह के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी, जिसमें धीरेंद्र झा, जीतेंद्र झा व वीरेंद्र झा समेत नौ लोगों पर को आरोपित बनाया गया है. पुलिस ने पूछताछ के बाद धीरेंद्र, जीतेंद्र व वीरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है. शेष आरोपित फरार है. श्री साह ने पुलिस को बताया है कि लालबाबू रेलवे गुमटी के पास कोचिंग चलाता था. वहां पढ़नेवाली एक छात्ना से उसका प्रेम-प्रंसग था. इसका खुलासा होने के बाद छात्र के परिवारवालों ने लालबाबु का जान मारने की धमकी दी थी. इसके बाद उसकी हत्या की गयी है.
युवती को फंदे से लटकाया
इधर, सोनबरसा थाना क्षेत्र में एक युवती को पेड़ के फंदे से लटका कर हत्या कर दी गयी. पुलिस ने तिलंगनी गांव के सरेह में युवती का शव बरामद कर पहचान हनुमाननगर गांव निवासी के रूप में की है.
थानाध्यक्ष फुलदेव चौधरी ने बताया कि घटना के दिन दो संदेहास्पद आदमी छठ घाट पर घूम रहे थे. अब तक के जांच में मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा सामने आ रहा है. युवती के पिता ने पुलिस को बताया है कि रविवार की रात करीब 9:30 बजे उनकी बेटी मां को यह कह कर घर से बाहर गयी कि थोड़ी देर में आ रही हूं, लेकिन नहीं लौटी. सुबह में तिलंगनी गांव में शव लटके होने की खबर सुन जब वह पहुंचे, तो देखा उनकी बेटी का शव है.
बाहरवाली के चक्कर में पत्नी को ही मार डाला
बेला थाना क्षेत्र के चांदी रजवाड़ा गांव में बाहरवाली के चक्कर में पत्नी की गला दबा कर हत्या कर दी गयी. नेपाल के सर्लाही जिला के सेखौना गांव निवासी रिबता कुमार के पिता ने इसको लेकर प्राथमिकी करायी है. उन्होंने बताया कि चार वर्ष पूर्व उन्होंने अपनी बेटी की शादी गुड्डू राय के साथ की थी.
शादी के बाद रिबता को दो बच्चे भी हुये. शादी के बाद से उनसे दहेज की मांग की जाती थी. इसी बीच गुड्डू एक दूसरी युवती को घर लाया था, जिसे वह साथ रखना चाहता था. उसी के चक्कर उसने मेरी बेटी की गला दबा कर हत्या कर दी और फरार हो गया.
