चालक फरार
देमा गांव से दवा लेकर टेंपो से घर लौट रहे थे मृतक
प्राथमिकी दर्ज करायी
सीतामढ़ी : पुनौरा ओपी क्षेत्र के शिवहर पथ में अजीज नगर के समीप रविवार की सुबह टेंपो पलटने से उसमें सवार एक अधेड़ गंभीर रूप से जख्मी हो गया. परिजनों द्वारा गंभीर रूप से जख्मी अधेड़ व नगर के वार्ड नंबर-25, नया टोला निवासी शिवजी साह को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए एसकेएमसीएच, मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया गया.
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एसकेएमसीएच के चिकित्सकों द्वारा उन्हें पीएमसीएच, पटना रेफर कर दिया गया, जहां ले जाने के दौरान रास्ते में ही उनकी मौत हो गयी. सोमवार को पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस ने मृतक के पुत्र गणेश साह के बयान के आधार पर टेंपो चालक पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
गणेश साह ने अपने बयान में कहा है कि उसका पिता रविवार की सुबह देमा गांव से अपना दवा लेकर टेंपो संख्या-बीआर 30, पी-1530 से घर लौट रहे थे. इसी क्रम में अजीज नगर के समीप बेकाबू टेंपो पलट गया, जिसमें दबने से उसकी पिता की मौत हो गयी.
