दीप प्रज्वलित कर शिविर का उद्घाटन करती विधायक मंगीता देवी .
रून्नीसैदपुर : प्रखंड कार्यालय में गुरुवार को रबी महाअभियान के तहत रबी महोत्सव सह प्रशिक्षण व उपादान वितरण शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का उद्घाटन विधायक मंगीता देवी ने दीप प्रज्वलित कर किया. इस दौरान विधायक ने किसानों को उन्नत तकनीक से खेती करने की सलाह दी. कहा, किसानों की उन्नति के बिना देश का विकास संभव नहीं है. इसी सोंच के तहत सीएम ने कृषि रोड मैप लागू किया है. सरकार की मंशा है कि बिहार का कम से कम एक व्यंजन देश की हर थाली में हो.
विधायक ने किसानों से बिचौलिये से दूर रहने की सलाह दी. कहा कि किसी समस्या के निदान के लिये सीधा संबंधित अधिकारी से संपर्क करें. संयुक्त कृषि निदेशक सुरेंद्रनाथ राय, डीएओ रामकिशोर राय, सहायक कृषि निदेशक, रसायन गुंजेश्वर यादव व कृषि वैज्ञानिक सच्चिदानंद प्रसाद ने कम लागत में अधिक पैदावार, फसलों की सुरक्षा,
जीरो टिलेज से बुआई पर प्रकाश डालते हुए वर्मी कंपोस्ट के प्रयोग पर बल दिया. मौके पर विधायक प्रतिनिधि भारत भूषण उर्फ गुड्डू यादव, प्रमुख पूनम देवी, उपप्रमुख भूपेंद्र प्रसाद नारायण सिंह, बीडीओ नीरज आनंद, बीएओ विनोद राय, नागेश्वर राय, संजीत कुमार छोटू, भोला राय, उमाशंकर यादव, कमलेश ठाकुर, शिवप्रसाद राय, रामस्वार्थ यादव, मुखिया नंदकिशोर पूर्वे, ज्ञान भूषण, उपेंद्र कुमार, पप्पू कुमार, ओमप्रकाश, राकेश कुमार बंटी, व्रजभूषण झा, रविन्द्र चौधरी व मो इलियास समेत अन्य मौजूद थे.
रबी महोत्सव सह प्रशिक्षण व उपादान वितरण शिविर का आयोजन
विधायक मंगीता देवी ने किसानों को बिचौलियों से सावधान रहने की दी हिदायत
छात्रावास निर्माण को लेकर अनशन की चेतावनी: सीतामढ़ी. युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने अल्पसंख्यक छात्रावास का निर्माण कार्य चालू नहीं करने पर आमरण अनशन की चेतावनी दी है. सीतामढ़ी विधानसभा युवा कांग्रेस प्रभारी सह लोकसभा युवा कांग्रेस सचिव अफजल राणा ने गुरुवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि जिले में लगभग 10 वर्षों से अल्पसंख्यक छात्रावास निर्माण कार्य अधर में लटका हुआ है. इससे अल्पसंख्यक छात्रावास के छात्रों में जिला प्रशासन के खिलाफ आक्रोश कायम है.
यह आक्रोश कभी भी जिला प्रशासन के लिए विस्फोटक रुप ले सकता है. प्रशासन द्वारा बड़गलाने का कार्य किया जा रहा है, लेकिन आज तक प्रशासन अल्पसंख्यक छात्रावास का निर्माण नहीं करा सका. छात्रावास के लिए मेहसौल में जमीन भी आवंटित कर दिया गया है. यहां तक की राज्य सरकार ने राशि का आवंटन भी भेज दिया है.
