परसौनी में चार दिन से लापता बच्चे की हत्या

सीतामढ़ी/परसौनी : परसौनी थाना क्षेत्र के कठोर पंचायत स्थित फलहारी टोला में एक 12 वर्षीय बच्चे की हत्या कर दी गयी. उसका शव गांव की एक झाड़ी से बरामद किया गया है. मृतक अमरेश कुमार गांव के शिवमंगल राय का पुत्र था. वह 11 अक्तूबर की शाम करीब पांच बजे से गायब था, जिसकी तलाश […]

सीतामढ़ी/परसौनी : परसौनी थाना क्षेत्र के कठोर पंचायत स्थित फलहारी टोला में एक 12 वर्षीय बच्चे की हत्या कर दी गयी. उसका शव गांव की एक झाड़ी से बरामद किया गया है. मृतक अमरेश कुमार गांव के शिवमंगल राय का पुत्र था. वह 11 अक्तूबर की शाम करीब पांच बजे से गायब था,

जिसकी तलाश परिजन कर रहे थे. शनिवार को गांव के सुनसान जंगल की झाड़ी में शव पड़े होने व दुर्गंध आने की सूचना मिली. इसपर थानाध्यक्ष लालबाबू प्रसाद यादव, सहायक दारोगा ललन सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे व कपड़े से शव की पहचान अमरेश के रूप में की. बेलसंड पुलिस सर्किल इंस्पेक्टर रामाकांत सिंह ने भी मौके पर पहुंच कर छानबीन की. बताया जाता है कि मृतक के पिता ने दो शादियां की थीं. अमरेश पहली

परसौनी में चार
पत्नी
प्रमिला देवी का संतान था. मृतक के पिता मणिपुर में मजदूरी करता है. परिजन मोबाइल पर घटना की सूचना दी है, लेकिन कर्फ्यू लगे होने के कारण पिता आने में फिलहाल असमर्थ हैं. शव पूरी तरह से सड़ चुका है. इंस्पेक्टर ने बताया कि शव के कुछ भाग को वैज्ञानिक जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा जा रहा है.
भूमि विवाद में हत्या की आशंका
बच्चे की हत्या को भूमि विवाद से जोड़ कर देखा जा रहा है. पुलिस अधिकारी मृतक की मां से पूछताछ कर रहे हैं. जिसमें मां ने पड़ोस के पट्टीदार पर शक किया है. बताया है कि उन लोगों के साथ भूमि विवाद चल रहा है, जिसमें उक्त लोगों द्वारा पुत्र की हत्या करने की धमकी दी गयी थी.
पड़ोसी के साथ निकला था अमरेश
मृतक की मां ने बताया कि विजयादशमी के दिन अमरेश जब अपने घर में बैठा था तभी पड़ोस का एक युवक आया और उसे बुला कर ले गया. इसके बाद से उसका पता नहीं चला. जांच प्रभावित होने की बात कह कर पुलिस ने नाम बताने से इनकार किया है. मामले संबंध में स्थानीय थाना में सनहा के लिए आवेदन दिया गया था. पुलिस की ओर से भी खोजबीन शुरू की गयी, तभी शव मिलने की सूचना मिली. मृतक की मां के बयान पर प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया की जा रही है.
कठोर पंचायत के फलहारी टोला की घटना
गांव की झाड़ी
में मिला शव
कपड़े से परिजनों ने की शव की पहचान
11 अक्तूबर की शाम से गायब
हुआ था बालक
जमीन विवाद में जतायी जा रही हत्या की आशंका

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >