पुपरी : रत स्वच्छता मिशन के तहत नगर पंचायत, जनकपुर रोड में हर घर में शौचालय बनाने के मुहिम शुरू है, लेकिन अनुमंडलीय मुख्यालय के नगर में एक भी सार्वजनिक शौचालय का निर्माण नहीं हो सका है. इस कारण आवश्यक कार्य से शहर में आने वाले हजारों लोगों को शौचालय के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है.
खासकर महिलाएं व बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है. जनप्रतिनिधि इस समस्या को लेकर उदासीन है. बता दें कि शुरू में कुछ स्वयंसेवी संस्थाएं द्वारा शौचालय का निर्माण के लिए सार्थक प्रयास किया गया, लेकिन कुछ स्वार्थी लोग बीच में अड़ंगा डालकर इस योजना को ठप करा दिये.
हालांकि पुपरी में सरकारी जमीन की कमी नहीं है, बावजूद शौचालय निर्माण की बात शुरू होते हीं अड़ंगा लगाने लगते है. नगर की महिला पार्षद ममता शर्मा, लीला देवी, नीलम देवी एवं सुशीला देवी ने सार्वजनिक शौचालय नहीं होने पर महिलाओं को हो रही परेशानी पर
चिंता जतायी है. साथ हीं प्राथमिकता के तौर पर शौचालय निर्माण की आवश्यकता जतायी है. नगर अध्यक्ष मनोज कुमार यादव ने बताया कि शहर में जल निकासी के लिए बनाये गये नाले की पक्कीकरण कर उसके उपर शौचालय का निर्माण कराया जायेगा. नगर पंचायत के पार्षदों द्वारा शौचालय निर्माण के लिए प्रस्ताव पारित किया जा चुका है.
