लोहिया की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प

पुण्यतिथि धर्म व जाति की राजनीति देश के विकास में सबसे बड़ी बाधक सीतामढ़ी : नीय लोहिया आश्रम में गांधी, लोहिया व जयप्रकाश पखवाड़ा के तहत डा राम मनोहर लोहिया की पुण्य तिथि लोहिया मंच के अध्यक्ष ईश्वर चंद्र मिश्र की अध्यक्षता में मनायी गयी. इस दौरान लोहिया के जाति तोड़ो नीति पर विस्तार से […]

पुण्यतिथि धर्म व जाति की राजनीति देश के विकास में सबसे बड़ी बाधक

सीतामढ़ी : नीय लोहिया आश्रम में गांधी, लोहिया व जयप्रकाश पखवाड़ा के तहत डा राम मनोहर लोहिया की पुण्य तिथि लोहिया मंच के अध्यक्ष ईश्वर चंद्र मिश्र की अध्यक्षता में मनायी गयी. इस दौरान लोहिया के जाति तोड़ो नीति पर विस्तार से चर्चा की गयी.
मुख्य वक्ता नागेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि धर्म व जाति की राजनीति देश के विकास में सबसे बड़ा बाधक है. लोहिया के विचारों का अपनाने से हीं देश का विकास संभव है. भाई रघुनाथ व डा ब्रजेश कुमार शर्मा ने आतंकवाद को जड़ से समाप्त करने की बातें कही. कहा, पाकिस्तान के साथ-साथ चीन से भी सभी राजनैतिक व आर्थिक संबंध तोड़ने की जरूरत है.
ईश्वरचंद्र मिश्र ने कहा कि डा लोहिया के वर्ग विहीन व शोषण मुक्त समाज की स्थापना के लिए युवा पीढ़ी को आगे आकर राजनीतिक, सामाजिक व आर्थिक परिवर्तन के लिए सतत संघर्ष करना होगा. वहीं, रमेश कुमार व अरूण कुमार गोप ने डा लोहिया के सप्तक्रांति को हीं समाज के विकास का आधार बताया.
डा रामाशंकर प्रसाद व डा शशि रंजन व प्रो अमर सिंह ने डा लोहिया के नीतियों को गांव-गांव में जाकर जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया. इससे पूर्व मौजूद लोगों ने डा लोहिया के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया. मौके पर वीरेंद्र प्रसाद सिंह, अधिवक्ता तेजनारायण यादव, रितेश कुमार गुड्डू, सत्यदेव चौधरी, रोहित कुमार, विकास कुमार सिंह समेत अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >