आफताब ने कहा, महान व्यक्ति थे जयप्रकाश नारायण

बोले मुकेश, लड़ते रहे व्यवस्था परिवर्तन की लड़ाई सीतामढ़ी : जिला जन समता पक्ष के तत्वावधान में बुधवार को राजोपट्टी में लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती मनायी गयी. इसकी अध्यक्षता संयोजक शाहिद अली अंसारी ने की. इस अवसर पर जन समता पक्ष के राष्ट्रीय अध्यक्ष आफताब अंजुम बिहारी ने कहा कि जेपी एक महान व्यक्ति […]

बोले मुकेश, लड़ते रहे व्यवस्था परिवर्तन की लड़ाई

सीतामढ़ी : जिला जन समता पक्ष के तत्वावधान में बुधवार को राजोपट्टी में लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती मनायी गयी. इसकी अध्यक्षता संयोजक शाहिद अली अंसारी ने की. इस अवसर पर जन समता पक्ष के राष्ट्रीय अध्यक्ष आफताब अंजुम बिहारी ने कहा कि जेपी एक महान व्यक्ति थे. उनके आदर्शों पर चल कर हीं देश एवं राज्य का विकास हो सकता है. जन समता पक्ष के कार्यकर्ताओं ने जेपी के अधूरे सपने को पूरा करने का संकल्प लिया है. उन्होंने कहा कि अगर जेपी जिंदा होते तो बिहार की ऐसी विकराल स्थिति नहीं होती. राज्य में भ्रष्टाचार, बेरोजगारी व भूखमरी चरम सीमा पर पहुंच चुका है.
संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश कुमार ने कहा कि जेपी सत्ता परिवर्तन की लड़ाई नहीं, वे हमेशा व्यवस्था परिवर्तन की लड़ाई लड़ते रहे. आज के नेता अपनी सत्ता प्राप्ति के लिए लड़ाई लड़ते हैं. आनेवाले समय में सीतामढ़ी समेत सूबे बिहार में जन समता पक्ष एक सशक्त संगठन के रुप में उभरेगी. भय, भूख और भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन तेज किया जायेगा. मौके पर नागेश्वर महतो, लक्ष्मण प्रसाद यादव, रामनिवास मिश्रा, नवीन कुमार सिंह, इबरान अंसारी, शर्फुद्दीन अंसारी, शाकिर हुसैन, अशरफ अली, ललन मंडल, राकेश कुमार, नूर आलम, समीर आलम, कपिल सागर, सरोज कुशवाहा, राकेश मंडल, संतोष कुशवाहा, चंद्रभूषण लाल समेत कई लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >