चोरी के सामान के साथ दो को किया गिरफ्तार

बैरगनिया : स्थानीय पुलिस ने सोमवार की रात दो चोर को चोरी करते सामान के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष राजीव कुमार तिवारी ने बताया कि नगर पंचायत के डुमरवाना में गश्ती के दौरान दो चोरों को चोरी करते पकड़ा गया है. गिरफ्तार चोर की पहचान नगर के डुमरवाना कुली टोला निवासी शिवम […]

बैरगनिया : स्थानीय पुलिस ने सोमवार की रात दो चोर को चोरी करते सामान के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया.

थानाध्यक्ष राजीव कुमार तिवारी ने बताया कि नगर पंचायत के डुमरवाना में गश्ती के दौरान दो चोरों को चोरी करते पकड़ा गया है. गिरफ्तार चोर की पहचान नगर के डुमरवाना कुली टोला निवासी शिवम पासवान व अखिलेश पासवान के रूप में की गई है. दोनों के पास से चोरी का एक टीवी व दो मोबाइल बरामद किया गया.
गिरफ्तार दोनों युवक डुमरवाना के अजीत पासवान के घर में चोरी कर सामान लेकर भाग रहे थे. इसी दौरान गश्ती कर रही पुलिस के जवानों ने उसे दबोच लिया. गिरफ्तार चोरों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >