पुलिस ने नशे में हंगामा करते दो को किया गिरफ्तार :

बैरगनिया/बेला : स्थानीय थाना पुलिस ने शराब के नशे में हंगामा कर रहे एक यवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है .थानाध्यक्ष राजीव कुमार तिवारी ने बताया कि मंगलवार कि रात गांव में शराब पीकर हंगामा करने वाले बेल गांव के कैलास ठाकुर को पकड़ा गया. ग्रामीणों की सूचना पर उक्त कार्रवाई […]

बैरगनिया/बेला : स्थानीय थाना पुलिस ने शराब के नशे में हंगामा कर रहे एक यवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है .थानाध्यक्ष राजीव कुमार तिवारी ने बताया कि मंगलवार कि रात गांव में शराब पीकर हंगामा करने वाले बेल गांव के कैलास ठाकुर को पकड़ा गया. ग्रामीणों की सूचना पर उक्त कार्रवाई की गयी. पीएचसी में मेडिकल कराने के बाद कैलास ठाकुर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

उसके खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज की गयी है. इधर, बला थाना के सहायक अवर निरीक्षक अमरेंद्र कुमार ने शराब के नशे में हंगामा व उपद्रव करते बेला खुर्द के मंगल लहेरी के पुत्र लालू लहेरी को रविवार की शाम पकड़ कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >