घाट की होगी बैरिकेडिंग

समस्तीपुर : मूर्ति विसर्जन के लिए नगर परिषद को विशेष दिशा-निर्देश दिया गया है. विशेष रूप से बूढ़ी गंडक नदी के घाट की बैरिकेडिंग करने का आदेश दिया गया है. घाट पर चूना व ब्लीचिंग पाउडर के छिड़काव करने के आदेश भी दिये गये हैं. विसर्जन के दिन बूढ़ी गंडक नदी के मथुरापुरघाट पर मेडिकल […]

समस्तीपुर : मूर्ति विसर्जन के लिए नगर परिषद को विशेष दिशा-निर्देश दिया गया है. विशेष रूप से बूढ़ी गंडक नदी के घाट की बैरिकेडिंग करने का आदेश दिया गया है. घाट पर चूना व ब्लीचिंग पाउडर के छिड़काव करने के आदेश भी दिये गये हैं.

विसर्जन के दिन बूढ़ी गंडक नदी के मथुरापुरघाट पर मेडिकल टीम के साथ-साथ पुलिस बलों की भी तैनाती की गयी है. वहीं यातायात प्रभावित न हो इसके लिए ट्रैफिक इंस्पेक्टर एवं नगर व मथुरापुर थानाध्यक्ष को भी विशेष दिशा-निर्देश दिया गया है.

उधर, नगर परिषद द्वारा पूजा पंडालों के आसपास चूना व ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव भी कराया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >