खोंइछा भरने को उमड़ीं महिलाएं

सीतामढ़ी : जिला मुख्यालय, डुमरा में विभिन्न स्थानों पर मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर पूरे श्रद्धा-भक्ति के साथ पूजा-अर्चना की जा रही है. शनिवार को विभिन्न पूजा स्थलों पर मां का पट खुलने के बाद रविवार की सुबह से ही मां का खोंइछा भरने के लिए महिला श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी है. नगर […]

सीतामढ़ी : जिला मुख्यालय, डुमरा में विभिन्न स्थानों पर मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर पूरे श्रद्धा-भक्ति के साथ पूजा-अर्चना की जा रही है. शनिवार को विभिन्न पूजा स्थलों पर मां का पट खुलने के बाद रविवार की सुबह से ही मां का खोंइछा भरने के लिए महिला श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी है. नगर पंचायत, डुमरा की कैलाशुपरी दुर्गापूजा समिति के तत्वावधान में आयोजित पूजा स्थल पर सुबह से ही मां का खोंइछ भरने के लिए महिलाओं का भीड़ देखा गया. महिलाओं को खोंइछ भरने में आचार्य शिवशंकर झा सहयोग कर रहे थे.

बताया कि खोंइछ भरने की पुरानी प्रथा और इसका विशेष महत्व है. अहली सुबह से ही खोंइछा भरने के लिए महिलाएं उमड़ रही हैं. भीड़ अधिक होने के चलते बारी-बारी से सबों को मौका दिया जा रहा है. इधर, चंडीधाम, कैलाशपुरी के समीप स्थापित मां दुर्गापूजा पंडाल में भी खोंइछा भरने के लिए महिलाओं की भीड़ देखी गयी.
आचार्य संजय झा ने बताया कि खास कर सुबह व शाम मुहल्ला समेत अन्य स्थानों के महिलाओं व पुरुषों की मां दुर्गा व काली की दर्शन के लिए काफी भीड़ लगती है. मौके पर मुख्य पुजारी व पूर्व मुखिया लालबाबू राय, डबलू कुमारी, रामसहाय राय समेत अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >