बैरगनिया में जब्त शराब व कारोबारी के साथ एसएसबी .

91 बोतल शराब जब्त : बैरगनिया : सीमा पर तैनात एस एस बी के जवानों ने ऑटो पर लदे नेपाली शराब के खेप के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है. एसएसबी के बी टीम के इंचार्ज सह इंस्पेक्टर जतिन अपरवे ने बताया कि बॉर्डर पर गश्ती के दौरान मेन नाका के पास पीलर संख्या […]

91 बोतल शराब जब्त :

बैरगनिया : सीमा पर तैनात एस एस बी के जवानों ने ऑटो पर लदे नेपाली शराब के खेप के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है. एसएसबी के बी टीम के इंचार्ज सह इंस्पेक्टर जतिन अपरवे ने बताया कि बॉर्डर पर गश्ती के दौरान मेन नाका के पास पीलर संख्या 342/3 के समीप से टेंपो पर लदे 86 बोतल नेपाली सौंफी एवं सात बोतल अंगरेजी शराब के साथ
पूर्वी चंपारण जिले के ढाका थाना के बिसरहिया गांव के संजीत महतो को गिरफ्तार किया गया. उक्त कारोबारी, ऑटो व शराब को उत्पाद विभाग के हवाले कर दिया गया है. श्री अपरवे ने बताया कि भारतीय सेना द्वारा पीओके में किये गये सर्जिकल स्ट्राइक के बाद से बॉर्डर पर सख्ती बढ़ा दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >