442 दुकानों का निबंधन, कुछ का बाकी

सीतामढ़ी : नगर पंचायत, डुमरा क्षेत्र 442 व्यवसायी अपनी दुकान का निबंधन करा चुके हैं. अब निबंधन कराने की तिथि समाप्त हो गयी है. इसकी जानकारी देते हुए नपं के कार्यपालक पदाधिकारी अजय कुमार ने बताया कि अब तक जितने व्यवसायियों से आवेदन प्राप्त हुये हैं, उनकी दुकानों का निबंधन कर दिया गया है. क्षेत्र […]

सीतामढ़ी : नगर पंचायत, डुमरा क्षेत्र 442 व्यवसायी अपनी दुकान का निबंधन करा चुके हैं. अब निबंधन कराने की तिथि समाप्त हो गयी है. इसकी जानकारी देते हुए नपं के कार्यपालक पदाधिकारी अजय कुमार ने बताया कि अब तक जितने व्यवसायियों से आवेदन प्राप्त हुये हैं, उनकी दुकानों का निबंधन कर दिया गया है. क्षेत्र के अधिकांश दुकानदार अपनी दुकानों का निबंधन करा चुके हैं, लेकिन अभी भी कुछ दुकानदार बाकी हैं जो निबंधन कराने में पीछे हैं. यानी ऐसे दुकानदारों द्वारा निबंधन को अब तक आवेदन नहीं दिया गया है. शीघ्र जांच अभियान चलाया जायेगा. देखा जायेगा कि किसी दुकान का निबंधन बांकी तो नहीं है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >