जाफरपुर पंचायत खुले में शौच से मुक्त

बेलसंड : प्रखंड की जाफरपुर पंचायत खुले में शौच से मुक्त हो गया. उत्क्रमित उच्च विद्यालय, मधकौल में शुक्रवार को आम सभा में उक्त पंचायत को खुले में शौच होने की घोषणा की गयी. मौके पर पंचायत के लोगों ने खुले में शौच नहीं करने की शपथ ली. बता दें कि प्रखंड की यह पहली […]

बेलसंड : प्रखंड की जाफरपुर पंचायत खुले में शौच से मुक्त हो गया. उत्क्रमित उच्च विद्यालय, मधकौल में शुक्रवार को आम सभा में उक्त पंचायत को खुले में शौच होने की घोषणा की गयी. मौके पर पंचायत के लोगों ने खुले में शौच नहीं करने की शपथ ली. बता दें कि प्रखंड की यह पहली पंचायत है जो शौच से मुक्त घोषित हुई है. इधर, लोहासी पंचायत के मध्य विद्यालय, प्रतापुर में आमसभा का आयोजन किया गया, जहां डीसीएलआर प्रदीप कुमार एवं सीओ अजय कुमार ठाकुर की मौजूदगी में लोगों ने खुले में शौच नहीं करने का संकल्प लिया. मौके पर डुमरा सीओ संतोष कुमार सिंह, मुखिया खुशबू सिंह, टून्ना सिंह, शशि रंजन कुमार, मुखिया रंजना कुमारी, जदयू नेता परमानंद सिंह व नवीन कुमार समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >