मतदाता सूची पुनरीक्षण के लिए आज बैठक

पुरनहिया : प्रखंड कार्यालय के सभाकक्ष में संक्षिप्त मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर शुक्रवार को बैठक होगी. बीडीओ मो. रईसुदीन खां ने बताया की एक अक्तूबर को मतदाता सूची का प्रकाशन होना है . वहीं एक से 31 अक्तूबर तक प्रपत्र 06,07 एवं 08 के द्वारा मतदाताओं का नाम जोड़ना, शुद्धि करण एवं विलोपित करना […]

पुरनहिया : प्रखंड कार्यालय के सभाकक्ष में संक्षिप्त मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर शुक्रवार को बैठक होगी. बीडीओ मो. रईसुदीन खां ने बताया की एक अक्तूबर को मतदाता सूची का प्रकाशन होना है .

वहीं एक से 31 अक्तूबर तक प्रपत्र 06,07 एवं 08 के द्वारा मतदाताओं का नाम जोड़ना, शुद्धि करण एवं विलोपित करना हैं. इस बैठक में सभी बीएलओ की उपस्थिति अनिवार्य है
मुखिया संघ के अध्यक्ष बने धर्मेंद्र: पुरनहिया. प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक भवन में गुरुवार को प्रखंड मुखिया संघ की बैठक आयोजित की गयी जिसकी अध्यक्षता मुखिया कमलेंदु कुमार सिंह ने की.बैठ क में निर्णय लिया गया कि संघ के लिए अध्यक्ष पद का चुनाव आवश्यक है.
इस निर्णय के तहत सभी मुखियों ने सर्वसम्मत रूप से बसंत पट्टी पंचायत के मुखिया धर्मेंद्र सिंह को प्रखंड मुखिया संघ का अध्यक्ष चयनित किया.मुखिया राम प्रवेश राम सचिव तथा योगेंद्र साह कोषाध्यक्ष चयनित किये गये.इस चयन के बाद मुखिया संघ ने इन तीनों को सुखद भविष्य की कामना करते हुए इनके नेतृत्व में संघ के कुशल संचालन के लिए बधाई दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >