यूरिया के अत्यधिक प्रयोग से उत्पादकता प्रभावित

कार्यक्रम में िवक्रेता को सम्मानित करते प्रबंधक . सीतामढ़ी : इंडियन पोटाश लि के तत्वावधान में पोटाश फॉर लाइफ परियोजना के अंतर्गत मंगलवार को नगर के एक होटल में उर्वरक विक्रेता प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें सीतामढ़ी एवं शिवहर जिले के बड़ी संख्या में उर्वरक विक्रेताओं ने हिस्सा लिया. कृषि विज्ञान केंद्र बलहा […]

कार्यक्रम में िवक्रेता को सम्मानित करते प्रबंधक .

सीतामढ़ी : इंडियन पोटाश लि के तत्वावधान में पोटाश फॉर लाइफ परियोजना के अंतर्गत मंगलवार को नगर के एक होटल में उर्वरक विक्रेता प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें सीतामढ़ी एवं शिवहर जिले के बड़ी संख्या में उर्वरक विक्रेताओं ने हिस्सा लिया. कृषि विज्ञान केंद्र बलहा के कृषि वैज्ञानिक डॉ राम ईश्वर प्रसाद, डॉ किंकर कुमार, इंडियन पोटाश लि के डिप्टी मैनेजर वीके वर्मा, सेल्स ऑफिसर अंबुज सिंह ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्ज्वलित कर इसका उद्घाटन किया.
डॉ प्रसाद ने विक्रेताओं को संतुलित उर्वरक व्यवहार में पोटाश तत्व की भूमिका के बारे में बताते हुए कहा कि यूरिया के अत्यधिक प्रयोग से फसलों में कीड़ा एवं बीमारियों का प्रकोप बढ़ता है. उसकी उत्पादक क्षमता भी प्रभावित होती है. पोटाश के संतुलित प्रयोग से इसे नियंत्रित किया जा सकता है.
श्री वर्मा ने उर्वरक विक्रेताओं के उर्वरक व्यापार के भविष्य के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि उत्तम गुणवत्ता के उर्वरकों को हीं बेचे जिससे किसानों के बीच साख बनी रहे. डॉ किंकर कुमार ने पोटाश तत्व की मानव एवं पालतू जानवरों के जीवन में भूमिका को बताया. मंच संचालन एग्रोनोमिस्ट विष्णु कुमार यादव ने किया. मौके पर मो सफाउल्लाह खान, गोपाल कुमार, संजय कुमार, जयप्रकाश, अंबुज सिंह समेत कई लोग उपस्थित थे.
इंडियन पोटाश लि द्वारा उर्वरक विक्रेता प्रशिक्षण कार्यक्रम
सीतामढ़ी और शिवहर जिले के विक्रेताओं ने लिया भाग
पोटाश तत्व की भूमिका के बारे में दी जानकारी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >