चकौती में चार जिलों के आते हैं श्रद्धालु

बोखड़ा : प्रखंड क्षेत्र में कुल 10 स्थानों पर मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की जाती है. हर स्थल की पूजा की अलग खासियत होती है. चकौती में दुर्गा मंदिर परिसर में ही हर वर्ष प्रतिमा स्थापित कर मां दुर्गा की पूजा की जाती है. यहां वर्ष 1924 से ही पूजा होती आ रही है. […]

बोखड़ा : प्रखंड क्षेत्र में कुल 10 स्थानों पर मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की जाती है. हर स्थल की पूजा की अलग खासियत होती है. चकौती में दुर्गा मंदिर परिसर में ही हर वर्ष प्रतिमा स्थापित कर मां दुर्गा की पूजा की जाती है. यहां वर्ष 1924 से ही पूजा होती आ रही है. पूजा समिति के अध्यक्ष नागेंद्र मिश्रा, सचिव चंद्रमोहन ठाकुर व कोषाध्यक्ष प्रणव कुमार हैं.

तीनों ने बताया कि वर्ष 2015 में पांच लाख 13 हजार 264 रुपये मिले चंदा में से पूजा में चार लाख 42 हजार 582 रुपये खर्च हुये थे. शेष 70 हजार 652 रुपये समिति के खाते में हैं, जिसका उपयोग मंदिर के आगे के निर्माण कार्य व रंगाई-पुताई पर किया जायेगा. खास बात यह कि इस पूजा स्थल पर दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी व मुजफ्फरपुर के श्रद्धालु पूजा देखने आते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >