गौर में संविधान की प्रतियां जलायी

आक्रोश. नेपाल के रौतहट में मधेस कार्यकर्ताओं ने मनाया काला दिवस काला झंडा के साथ निकला विरोध प्रदर्शन रौतहट जिले में ब्लैक आउट कने का िलया निर्णय सीतामढ़ी/बैरगनिया : नेपाल के संविधान दिवस पर मंगलवार को सीमावर्ती गौर में मधेसी मोरचा के कार्यकर्ताओं ने संविधान की प्रतियां जलायी. संघीय गंठबंधन एवं संयुक्त लोकतांत्रिक मधेसी मोरचा […]

आक्रोश. नेपाल के रौतहट में मधेस कार्यकर्ताओं ने मनाया काला दिवस

काला झंडा के साथ निकला विरोध प्रदर्शन
रौतहट जिले में ब्लैक आउट कने का िलया निर्णय
सीतामढ़ी/बैरगनिया : नेपाल के संविधान दिवस पर मंगलवार को सीमावर्ती गौर में मधेसी मोरचा के कार्यकर्ताओं ने संविधान की प्रतियां जलायी. संघीय गंठबंधन एवं संयुक्त लोकतांत्रिक मधेसी मोरचा द्वारा संयुक्त रूप से काला दिवस मनाया गया.
इस दौरान संविधान के विरोध में गौर, गंगा पीपरा, समनपुर, कटहरिया, गरुड़ा, शिवनगर समेत अन्य कई स्थानों पर काला झंडा के साथ विरोध प्रदर्शन किया गया.
गौर में मोरचा के संयोजक सह संघीय समाजवादी फोरम (नेपाल) के जिलाध्यक्ष राम निवास यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मधेस क्रांति चौक से जुलूस निकाला, जो गौर नगरपालिका क्षेत्र के विभिन्न मार्गों से होकर पुन: मधेस क्रांति चौक पहुंचा. जुलूस में शामिल लोग सरकार के विरोध में नारेबाजी कर रहे थे. संविधान के विरोध में मोरचा की ओर से पूरे रौतहट जिले में ब्लैक आउट करने का निर्णय लिया गया है. इस दौरान घरों में बिजली बत्ती कुछ देर तक गुल रहेगी.
लाठीचार्ज में कई कार्यकर्ता जख्मी
गौर शहर के बीपी चौक पर पुलिस ने कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया जिसमें कई कार्यकर्ता जख्मी हो गये. बाद में प्रमुख जिलाधिकारी(सीडीओ) नरहरि बराल के नेतृत्व में सभी कर्मचारी प्रभातफेरी स्थगित कर वापस लौट गये. नेताओं का कहना है कि नये संविधान में मधेसी, थारू, अनुसूचित जाति, जनजाति एवं अल्पसंख्यकों को अधिकार नहीं दिया जाता है, तब तक आंदोलन जारी रहेगा. पुष्प कमल दहाल प्रचंड के नेतृत्व वाली नेपाल सरकार भी संविधान संशोधन में आनाकानी कर रही है.
कर्मचारियों ने निकाली प्रभातफेरी
वहीं थारू कल्याणकारी सभा के अध्यक्ष रामाश्रय चौधरी के नेतृत्व में बालचनपुर चौक से संतपुर तक नये संविधान के विरोध में बाइक पर काला झंडा लगा कर विरोध प्रदर्शन किया गया. गौर में सरकारी कर्मचारियों द्वारा संविधान के समर्थन में प्रभातफेरी निकाला गया. मधेसी मोरचा ने इसका विरोध किया, जिसके बाद पुलिस और मोरचा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >