110 बोतल नेपाली शराब बरामद, तस्कर फरार

सुरसंड : एसएसबी ने बोर्डर पर पीलर नंबर 301/02 के समीप से 300 एमएल का 110 बोतल नेपाली सौंफी शराब बरामद किया. हालांकि तस्कर नेपाल की ओर फरार होने में सफल रहा. जब्त शराब की कीमत करीब 5400 रुपये आंकी गयी है. भिट्टा कैंप के इंचार्ज हेमंत कुमार ने बताया कि जवान क्रांति लाल व […]

सुरसंड : एसएसबी ने बोर्डर पर पीलर नंबर 301/02 के समीप से 300 एमएल का 110 बोतल नेपाली सौंफी शराब बरामद किया. हालांकि तस्कर नेपाल की ओर फरार होने में सफल रहा. जब्त शराब की कीमत करीब 5400 रुपये आंकी गयी है. भिट्टा कैंप के इंचार्ज हेमंत कुमार ने बताया कि जवान क्रांति लाल व हरिकेष समेत अन्य के साथ नाका लगाया गया था. नेपाल की ओर से आ रहे एक तस्कर ने उन सबों की मौजूदगी को भांप लिया और बॉर्डर पर ही शराब का थैला फेंक बैरंग भाग गया. शराब उत्पाद विभाग के हवाले कर दिया गया है. इससे पूर्व सुरसंड एसएसी कैंप के इंचार्ज अनिल कमार के नेतृत्व में जवानों ने दो बोतल शराब व एक बाइक के साथ रधाउर के चंदन कुमार व रवि कुमार को

पकड़ लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >