नानपुर प्रखंड में दो दर्जन से अिधक चापाकल सूखे

नानपुर : प्रखंड की सिरसी पंचायत में भी चापाकलों के पानी का लेयर नीचे चला गया है. करीब दो दर्जन चापाकल सूख गये हैं. वैसे चापाकलों की संख्या कम नहीं है, जिनसे काफी कम पानी निकल रहा है. दर्जनों लोगों के समक्ष पेयजल की समस्या उत्पन्न हो गयी है. लोग दूसरे वार्ड से पानी ला […]

नानपुर : प्रखंड की सिरसी पंचायत में भी चापाकलों के पानी का लेयर नीचे चला गया है. करीब दो दर्जन चापाकल सूख गये हैं. वैसे चापाकलों की संख्या कम नहीं है, जिनसे काफी कम पानी निकल रहा है. दर्जनों लोगों के समक्ष पेयजल की समस्या उत्पन्न हो गयी है. लोग दूसरे वार्ड से पानी ला कर काम चला रहे हैं. बुधवार को बीडीओ संदीप सौरभ, सीओ अशोक यादव व पीएचइडी के सहायक अभियंता अमरलाल रजक गांव में पहुंच स्थिति का जायजा लिये थे.

लोगों ने अधिकारियों को बताया कि 14-15 दिनों से चापाकलों से कम पानी निकल रहा है. मिस्त्री को दिखाने पर चापाकल में कोई खराबी नहीं होने की बात कही गयी है. विभागीय अभियंता श्री रजक ने बताया कि आसपास के चापाकलों एवं निर्माणाधीन पानी टंकी से तत्काल पानी की आपूर्ति करायी जायेगी. जरूरत पड़ने पर नये चापाकल लगाये जायेंगे.

बोखड़ा व कुरहर में 100 से अिधक चापाकल सूखे
बोखड़ा गांव के वार्ड नंबर 30 की सेविका गीता देवी भी परेशान हैं . बताया कि केंद्र पर छोटे-छोटे बच्चे पढ़ते हैं. 25 हैंडिल चलाने पर चापाकल से एक लोटा पानी निकलता है. ग्रामीण दिलीप ठाकुर समेत 100 से अधिक लोगों का चापाकल पानी नहीं दे रहा है. कुरहर में भी पेयजल की समस्या गंभीर होती जा रही है. प्रतिदिन दो-चार नये चापाकल सूख रहे हैं. मुखिया पंकज कुमार ने बताया कि शिकायत पर पीएचइडी के कर्मी आये थे. 10-15 चापाकलों के वाटर लेवल की जांच की गयी. 25 से 30 फुट पानी नीचे चला गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >