अपराधियों के निशाने पर थे कुछ बड़े व्यवसायी

सीतामढ़ी/बैरगनिया : बैरगनिया बाजार के कुछ बड़े व्यवसायी अपराधियों के निशाने पर थे. जमुआ घाट के पास भारी मात्रा में असलहा, कारतूस व विस्फोटक सामग्री के साथ गिरफ्तार बदमाशों ने पुलिसिया पूछताछ में उक्त खुलासा किया है. बाजार के कौन-कौन व्यवसायी इनके निशाने पर थे, इसका खुलासा तो नहीं हो पाया, लेकिन पुलिस की माने […]

सीतामढ़ी/बैरगनिया : बैरगनिया बाजार के कुछ बड़े व्यवसायी अपराधियों के निशाने पर थे. जमुआ घाट के पास भारी मात्रा में असलहा, कारतूस व विस्फोटक सामग्री के साथ गिरफ्तार बदमाशों ने पुलिसिया पूछताछ में उक्त खुलासा किया है. बाजार के कौन-कौन व्यवसायी इनके निशाने पर थे,

इसका खुलासा तो नहीं हो पाया, लेकिन पुलिस की माने तो पूछताछ में इन अपराधियों ने वहां लूट व बम विस्फोट जैसी घटनाओं को अंजाम देने के लिए एकत्र हुए थे. नंदवारा पेट्रोल पंप पर लूट के साथ विस्फोट करने की इनकी योजना थी. गिरोह का शातिर पूर्वी चंपारण जिले के पताही थाना अंतर्गत खरहिया पदुमकेर गांव निवासी सद्दाम हुसैन अपने सहयोगी प्रवीण के साथ हथियार लेकर बैरगनिया पहुंचा था. बाजार में अपराधियों द्वारा बड़ी वारदात को अंजाम देने की सूचना पुलिस को हो गयी थी.

इन अपराधियों को दबोचने के लिए एसपी हरि प्रसाथ एस स्वयं सदर एसडीपीओ राजीव रंजन के साथ बैरगनिया पहुंच कर नेतृत्व कर रहे थे. पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी व एसपी के आने के बाद हड़कंप मच गया था. एक बारगी लोग समझ नहीं पा रहे थे कि एक साथ अचानक एसपी व पुलिस अधिकारियों के यहां पहुंचने का आखिर माजरा क्या है?

पूर्व मुखिया का पुत्र भी शामिल: व्यवसायी से रंगदारी मांगने व फायरिंग की घटना में मुसाचक पंचायत के पूर्व मुखिया दिनबंधु प्रसाद का पुत्र सौरभ कुमार उर्फ सन्नी भी शामिल है. पुलिस से बचने के लिए वह नेपाल के गौर भाग गया था. मामले की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस को सौरभ की तलाश थी. पुलिस टीम जब उसके घर पहुंची तो पुलिस टीम का विरोध किया गया. बाद में सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने के आरोप में पूर्व मुखिया को हिरासत में ले लिया गया.
कारतूस व विस्फोटक सामग्री के साथ गिरफ्तार बदमाशों ने पूछताछ में किया खुलासा
नंदवारा पेट्रोल पंप को लूटने की थी योजना
कई प्रतिष्ठानों पर बम फेंकने व फायरिंग का खुलासा
हथियारों की खेप लेकर पहुंचा था सद्दाम हुसैन
अपराधियों को दबोचने के लिए निकले एसपी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >