सीतामढ़ी : हेलेंस स्कूल, सीतामढ़ी में मंगलवार को 22 वें स्थापना दिवस के मौके पर पौधारोपण सह मेधा छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन निदेशक संजय सिंह व प्राचार्या चंदा सिन्हा समेत अन्य ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. मौके पर प्राचार्या ने मुख्य अतिथि सह विद्यालय की संस्थापक हिमानी सिंह व निदेशक श्री सिंह को पुष्प गुच्छ प्रदान कर सम्मानित किया. प्राचार्या ने स्कॉलर सेक्सन के शिक्षक धीरज कुमार को शॉल, पुष्प गुच्छ व ग्लोब देकर सम्मानित किया.
स्थापना दिवस पर सम्मानित किये गये मेधावी बच्चे
सीतामढ़ी : हेलेंस स्कूल, सीतामढ़ी में मंगलवार को 22 वें स्थापना दिवस के मौके पर पौधारोपण सह मेधा छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन निदेशक संजय सिंह व प्राचार्या चंदा सिन्हा समेत अन्य ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. मौके पर प्राचार्या ने मुख्य अतिथि सह विद्यालय की संस्थापक […]

वहीं निदेशक श्री सिंह ने राष्ट्रपति से सम्मानित स्काउट एंड गाइड की छात्रा नीकिता को शॉल, विद्यालय की पत्रिका, कप व डिक्सनरी देकर सम्मानित किया. छात्राओं ने स्वागत गान से मेधा छात्र-छात्राओं व अभिभावकों का स्वागत किया. दिप्ती हाउस के मेंटौर अमरेश कुमार सिंह के संचालन में बच्चों ने स्कूल की अब तक की उपलब्धियों को एकांकी के माध्यम से प्रस्तुत किया. इससे पूर्व वर्ग दशम व इंटर में 10 सीजीपीए प्राप्त छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों को सम्मानित किया गया. इनमें क्रमश: सत्यम, दयानंद, अंजलि, सुमेधा, श्वेता, राजीव, सुमन, रंजीत, ज्योति व नमन शामिल है. मौके पर जीएम चंद्रदीप सिंह, उप प्राचार्य द्वय गणेश झा, किरण सिंह, सीमा झा, प्रभात सिंह समेत अन्य मौजूद थे.