नगर सर्किल में नये इंस्पेक्टर ने शुरू किया काम

सीतामढ़ी : पदस्थापन की प्रतीक्षा में पुलिस केंद्र में बैठे जगनिवास सिंह ने सोमवार को नगर सर्किल के नये पुलिस इंस्पेक्टर के रूप में अपना योगदान दिया. उन्होंने निवर्तमान पुलिस इंस्पेक्टर गोरख राम से कार्यभार ग्रहण किया. मालूम हो कि कांड के अनुसंधान में कोताही बरतने के आरोप में एसपी हरि प्रसाथ एस ने विगत […]

सीतामढ़ी : पदस्थापन की प्रतीक्षा में पुलिस केंद्र में बैठे जगनिवास सिंह ने सोमवार को नगर सर्किल के नये पुलिस इंस्पेक्टर के रूप में अपना योगदान दिया. उन्होंने निवर्तमान पुलिस इंस्पेक्टर गोरख राम से कार्यभार ग्रहण किया. मालूम हो कि कांड के अनुसंधान में कोताही बरतने के आरोप में एसपी हरि प्रसाथ एस ने विगत दिनों मासिक क्राइम मीटिंग के बाद नगर सर्किल के पुलिस इंस्पेक्टर रहे श्री राम को लाइन हाजिर कर दिया था.

जगनिवास सिंह वर्ष 1994 बैच के पुलिस इंस्पेक्टर हैं. वह पूर्व में नगर थाना में दारोगा के अलावा बैरगनिया के थानाध्यक्ष भी रह चुके हैं. कार्यभार ग्रहण करने पश्चात श्री सिंह ने कहा कि लंबित कांडों के अनुसंधान में तेजी तथा अपराध नियंत्रण उनकी प्राथमिकता होगी. उन्होंने लंबित पड़े केस के फाइलों को गौर से अवलोकन किया तथा संबंधित केस के अनुसंधानकर्ताओं को कई आवश्यक निर्देश दिये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >