एसएसबी ने 828 बोतल शराब व बाइक बरामद की

स्थानीय बसबिट्टा एसएसबी कैंप के 20वीं बटालियन के जवानों ने रविवार की शाम को बसबिट्टा बाजार के समीप से 348 बोतल नेपाली देशी शराब व एक टीवीएस बाइक को जब्त किया.

मेजरगंज. स्थानीय बसबिट्टा एसएसबी कैंप के 20वीं बटालियन के जवानों ने रविवार की शाम को बसबिट्टा बाजार के समीप से 348 बोतल नेपाली देशी शराब व एक टीवीएस बाइक को जब्त किया. हालांकि, तस्कर फरार होने में सफल रहा. इस संबंध में सोमवार को एसएसबी द्वार स्थानीय थाना में अज्ञात तस्कर के विरुद्ध एक प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. मामले के अनुसंधान की जिम्मेदारी पीएसआई मुकेश कुमार शर्मा को सौंपी गयी है.वहीं, एसएसबी 20 वीं बटालियन के जवानों ने रविवार की रात पचहरवा गांव के समीप से 480 बोतल नेपाली देशी शराब जब्त किया. तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया. इस संबंध में सोमवार को एसएसबी द्वार स्थानीय थाना में अज्ञात तस्कर के विरुद्ध एक प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. मामले के अनुसंधान की जिम्मेदारी पीएसआई निशांत कुमार को दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VINAY PANDEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >