पंजी से हटाया जायेगा जाली नामांकन

डुमरा : विद्यालयों की नामांकन पंजी से जाली नामांकन हटाया जायेगा. प्रत्येक विद्यालय में संधारित बाल पंजी, बच्चों का खाता संख्या संबंधी अभिलेख, चाइल्ड प्रोफाइल व नामांकन पंजी की संयुक्त रूप से सीआरसी स्तर पर जांच की जायेगी और दोहरे व जाली नामांकन की पहचान कर सूची तैयार की जायेगी. इस सूची का बीआरसी स्तर […]

डुमरा : विद्यालयों की नामांकन पंजी से जाली नामांकन हटाया जायेगा. प्रत्येक विद्यालय में संधारित बाल पंजी, बच्चों का खाता संख्या संबंधी अभिलेख, चाइल्ड प्रोफाइल व नामांकन पंजी की संयुक्त रूप से सीआरसी स्तर पर जांच की जायेगी और दोहरे व जाली नामांकन की पहचान कर सूची तैयार की जायेगी. इस सूची का बीआरसी स्तर पर मिलान करने के बाद जाली नामांकन को हटाने की कार्रवाई की जायेगी. अंतिम सूची जिला कार्यालय को उपलब्ध कराया जाना है.

सत्यापन को फिर पत्र : जाली नामांकन को ले सरकार काफी गंभीर है. जनवरी 16 में ही सर्वशिक्षा अभियान के डीपीओ ने सभी बीइओ को पत्र भेज विद्यालयों में संधारित बाल पंजी के वास्तविक संधारण व अद्यतन करने संबंधित स्थिति का परीक्षण कर प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने को कहा था, लेकिन अभी तक ऐसा नहीं किया गया है. एक बार फिर सभी बीइओ को बाल पंजी मंगा कर गठित टीम के द्वारा सत्यापन कराने का निर्देश दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >